उमरिया। देश के दूसरे हिस्सों की तरह अब शहडोल संभाग के अंतर्गत आने वाले उमरिया जिले में भी समलैंगिक विवाह का एक केस देखने को मिल रहा है जिसमें पहले से ही विवाहित एक महिला ने साथ काम करने वाली दूसरी अविवाहित महिला से विवाह कर लिया है। बड़ी बात यह है कि ये मामला उमरिया जिले के मानपुर जनपद के रिमोट एरिया के गांव करेला का है।
रिश्ता अवैध है...
हालांकि दोनों ही युवतियों को पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद अलग कर दिया गया है। लेकिन जानकारी के अनुसार, दोनों को ही महिला थाने ले जाया गया जहां महिला पुलिस की व्यापक काउंसलिंग के बाद दोनों को रिश्ते के अवैधता के बारे में बताया गया और समझाइश के बाद दोनों को उनके घर भेज दिया गया।

मोबाइल पर एक साथ देखती थीं फिल्में
पुलिस ने देर रात तक दोनों ही युवतियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान ये भी पता चला कि दोनों ही महिलाएं एक साथ काम करने के लिए गांव से दूर जाती थीं। यहां खाली समय में वे एक साथ मोबाइल पर फिल्में, वीडियोज देखती थीं जिसके बाद उनमें आकर्षण गहरा हुआ और उन्होंने ये कदम उठाने का फैसला लिया।

एक रह रही है पति से अलग
ये भी पता चला है कि इनमें से एक युवती की पूर्व में शादी हो चुकी है और वो वर्तमान में अपने पति से अलग होकर रह रही है। मामले की जानकारी मिलने के दो दिन पूर्व ही दोनों ने आपस में शादी की है। इसका भान होते ही परिजनों ने सरपंच के साथ मिलकर बरही थाने में इसकी शिकायत की। बरही थाने से काउंसलिंग के लिए उन्हें महिला थाना भेज दिया गया।

दूर नहीं जाना चाहती हैं लड़कियां
समाजशास्त्रियों के मुताबिक इस तरह के केसेज इसलिए भी देखने को मिलते हैं क्योंकि खासतौर से महिलाओं के मामले में लड़कियां एक दूसरे से दूर नहीं रहना चाहतीं। इस तरह से हुए विवाह की उम्र ज्यादा नहीं होती है और समय बीतते ये दम तोड़ देते हैं।
सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है होमोसेक्सुअलटी
गौरतलब है कि भारत में पुरुष- पुरुष या महिला-महिला का समलैंगिक विवाह अभी भी गैरकानूनी है। पूर्व में इस तरह के संबंधों और विवाह पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मुहर लगाई थी लेकिन 2013 के अपने ऩिर्णय में सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था। हाल ही में व्यापक विवाद के बाद जस्टिस दीपक मिश्रा ने इस पर बड़ी बेंच में सुनवाई की बात कही थी। विश्व के 25 देशों में समलैंगिक विवाह गैरकानूनी है जबकि 45 ऐसे देश है जहां महिलाओं का पारस्परिक संबंध बनाना सख्त मना है और इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है।

Comments
Post a Comment