Skip to main content

Posts

किडनी के बदले 3 माह तक किया यौन शोषण |

इंदौर।  धार की एक बीमार महिला के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की किडनी खराब हो गई थी। वो डायलिसिस कराने के लिए इंदौर आया करती थी। इसी दौरान युवक की उसके साथ मुलाकात हुई। युवक ने सारी बात जानने के बाद झांसा दिया कि वो उसे अपनी किडनी दान कर देगा। इसी के साथ उसने नजदीकी बढ़ा ली फिर गुजरात की राजधानी अहमदाबाद ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। फिर रायपुर ले जाकर 3 माह तक संबंध बनाता रहा। जब महिला के पास इलाज के लिए सारे पैसे खत्म हो गए तो भोपाल में उसे लावारिस छोड़कर भाग गया।  मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में डायलिसिस करवाने के लिए धार जिले से महिला कभी परिजनों के साथ तो कभी अकेले आया करती थी। इस दौरान बस में उसकी पहचान तरुण जैन नाम के युवक से हो गयी। उसने उसकी समस्या जानने के बाद बताया कि वह उसका इलाज करवा देगा और उसे किडनी भी देगा।  उसके झांसे में आने के बाद तीन महीने पहले वह पीड़िता को इंदौर से अहमदाबाद लेकर गया। वहां दो दिन रुकने के दौरान एक बार उसका डायलिसिस करवाया और दोनों दिन उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया...

यूपी शिक्षक भर्ती घोटाले में एमपी कनेक्शन की जांच

भोपाल।  उत्तरप्रदेश में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में एमपी कनेक्शन की जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश से संचालित शिक्षा बोर्ड के फर्जी प्रमाण पत्रों की तलाश की जा रही है। इससे पहले यूपी में फर्जी बीएड डिग्रियों से नौकरी पाने का घोटाला सामने आ चुका है। यह मामला भी जांच की जद में है। बताया जा रहा है कि सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।  उत्तरप्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में बीएड की फर्जी मार्कशीट से नौकरी प्राप्त करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इससे शिक्षकों में खलबली मची हुई है। बीएड फर्जीवाडे़ की जांच के बीच बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा के पत्र ने एक और जांच शुरू करा दी है। इस पत्र में बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य भारत ग्वालियर (मप्र) से कक्षा 10 और 12 के प्रमाण पत्रों के आधार पर सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त करने वालों का विवरण मांगा गया है।  बीएसए को ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर इनका नाम, पिता का नाम, नियुक्ति का वर्ष, शैक्षिक अभिलेखों का विवरण देना होगा। एडी बेसिक गिरजेश चौधरी ने बताया कि बेसिक शिक्षा सचिव का पत्र मि...

मप्र पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड एवं परीक्षा की तारीख

भोपाल।  मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित मप्र पटवारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जल्द ही एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी पीईबी की बेवसाइट vyapam.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मप्र पटवारी परीक्षा का आयोजन 9 दिसम्बर से शुरू होगा जो लगातार 31 दिसम्बर तक चलेगा। कुल 9235 रिक्त पदों के लिए करीब 12 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। यह मप्र के इतिहास की सबसे बड़ी आॅनलाइन परीक्षा होगी। बताया गया है कि परीक्षाएं प्रतिदिन 2 सत्रों में आयोजित की जाएंगी। (इसी तरह की महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए पढ़ते रहिए https://rewamedia.blogspot.in/) पहला सत्र सुबह 9 बजे से शुरू होगा जबकि दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे शुरू किया जाएगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।  उम्मीदवार व्यापमं की अधिकृत बेवसाइट पर जाकर या नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अपने TEST ADMIT CARD डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन या ...

MPSCSC: मनचाही पोस्टिंग दिलाने AGM ने किया महिला कर्मचारी का यौन शोषण

भोपाल।  Madhya Pradesh State Civil Supplies Corporation Limited के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ एजीएम RAJESH SHIVA के खिलाफ एक महिला कर्मचारी के यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि मनचाही पोस्टिंग का लालच देकर एजीएम ने उसका यौन शोषण किया लेकिन पोस्टिंग नहीं की। पीड़िता ने जब बार बार सवाल किए तो एजीएम ने उसे बाल पकड़कर पीट दिया।  एमपीनगर पुलिस ने आरोपी राजेश शिवा पर आईपीसी की 354, 376 और 323 के तहत एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जून 2016 को राजेश शिवा उनको घर छोड़ने के बहाने ठंडी सड़क पर ले गए थे, जहां उनके साथ उन्होंने छेड़खानी की। इसके बाद वह दो दिन तक ऑफिस नहीं आए। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बाद में राजेश ने कार्यालय में पोस्टिंग कराने का झांसा देकर अगस्त 2017 को सीहोर के होटल क्रिसेंट में रेप किया। नवंबर के दौरान दो बार उसके साथ ज्यादती की गई। आरोप है कि कार्यालय में पोस्टिंग नहीं होने पर पीड़िता ने आरोपी राजेश शिवा से कारण पूछा तो उन्होंने उसके बाल पकड़कर सड़क पर लाकर उसके साथ मारपीट की। 

मप्र आबकारी घोटाला: सेल्समैन करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला

भोपाल।  मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग में हुए 41.40 करोड़ रुपये के चालान घोटाले में प्रमुख आरोपी राजू दशवंत से इन दिनों पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास 35 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की है जबकि कुछ समय पहले तक वो एक शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। इस मामले का प्रमुख आरोपी अंश त्रिवेदी फिलहाल फरार है। दशवंत ने कुछ समय पहले ही सरेंडर किया है।  घोटाले की छानबीन के लिये गठित विशेष जांच दल के प्रमुख और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सम्पत उपाध्याय ने बताया कि मामले के प्रमुख आरोपी राजू दशवंत की मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में करीब 35 करोड़ रुपये की सम्पत्ति होने के बारे में जानकारी मिली है। इसमें इंदौर, अमरावती और अकोला में भूखंड, मकान और फ्लैट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस दशवंत की संपत्तियों के बारे में मिले सुरागों की तस्दीक कर रही है। तस्दीक के बाद इन सम्पत्तियों को कुर्क किये जाने के लिये स्थानीय अदालत में अर्जी पेश की जायेगी।  उपाध्याय ने बताया कि दशवंत एक शराब ठेके पर वर्ष 2014 में सेल्समैन की नौकरी कर 12,500 रुपये महीने...

123 संस्थान अब डीम्ड यूनिवर्सिटी नहीं रहेंगे, LIST जारी

नई दिल्ली।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव पीके ठाकुर ने जारी एक पत्र में भारत की 123 को बताया है कि अब वो 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' नहीं रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन में यह पत्र जारी किया गया है। बता दें कि 3 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने पत्राचार के माध्यम से हुए तकनीकी कोर्स और उनकी ​लाखों डिग्रियों को अमान्य घोषित कर दिया था। उसी समय कोर्ट ने एक महीने के भीतर डीम्ड यूनिवर्सिटी से 'यूनिवर्सिटी शब्द हटाने के आदेश भी दिए थे। यूजीसी ने एचआरडी से मांग की है कि वो 'यूनिवर्सिटी' के स्थान पर उपयोग करने के लिए कोई नया शब्द उपलबध कराए।  LIST OF THE INSTITUTIONS DEEMED TO BE UNIVERSITIES 1. Gandhi Institute of Technology and Management (GITAM) Gandhi Nagar Campus, Rushikonda, Visakhapatman – 530 045, Andhra Pradesh. 2. Koneru Lakshmaiah Education Foundation Greenfields, Kunchanapalli Post, Vaddeswaram, Guntur District-522002, Andhra Pradesh. 3. Rashtriya Sanskrit Vidyapeeth Tirupati-517 507, Chittoor District, Andhra Pradesh. 4. ...

1 दिसम्बर से 13 फरवरी तक ये 46 ट्रेनें नहीं चलेंगी

नई दिल्ली।  भारतीय रेल ने 1 दिसम्बर से 13 फरवरी तक की अवधि के लिए कुल 46 ट्रेनें रद्द कर दीं हैं। रेलवे का कहना है कि यह फैसला कोहरे के कारण लिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा सभी महाप्रबंधकों को लिखे गये एक पत्र के अनुसार ट्रेन परिचालन के प्रबंधन के लिए कोहरा प्रभावित इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द करने और उनके चक्कर कम करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गयी है। रद्द की गयी इन ट्रेनों में  आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा कैंट एक्सप्रेस, 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस और लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस हैं। जयनगर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस और बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 13 फरवरी के बीच हर गुरूवार को निलंबित रहेंगी। इन्हीं तारीखों के बीच शुक्रवार को जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। ट्रेनों को रद्द करने से दैनिक यात्रियों पर बहुत असर पड़ेगा। इस अवधि में 28 ट्रेनों के चक्कर घटाये गये हैं, वहीं आठ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। चार ट्रेनों के रास्ते बदल द...