Skip to main content

Posts

मुंबई भागने की फिराक में थे हत्या के आरोपी, यूपी के गौहनिया से गिरफ्तार

गत दिनों जमीनी विवाद को लेकर रिश्ते में चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले दो भतीजों को जनेह पुलिस ने यूपी के इलाहाबाद जिले के गौहनिया में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलकरण यादव व उदयराज यादव के रूप में की गई है। जनेह थाने के एएसआई सुनील पाण्डेय ने बताया कि गत दिवस मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी शंकरगढ़ से इलाहाबाद जा रहे हैं। जहां से उन्हें मुम्बई जाना है। पुलिस द्वारा आखिरकार शंकरगढ़ से 30 किलोमीटर दूर गौहनिया में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों सगे भाईयों को त्योंथर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह था मामला बता दें कि आरोपी भतीजे बलकरण यादव व रिश्ते में चाचा सुखलाल यादव के बीच लम्बे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसे लेकर कई बार रिश्तेदार व क्षेत्र के नामचीन लोगों ने पंचायत कर सुलह कराने की भी कोशिश की थी। लेकिन क्षेत्रीय पंचायत के निर्णय को तत्कालिक मानने के बाद भी सुखलाल न्...

एमपी की इस परीक्षा के लिए रहें तैयार, जल्द निकलने वाली हैं बंपर भर्तियां

भोपाल।  अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो जल्द ही आपको सुनहरा मौका मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार जैसे पदों पर जल्द से जल्द भर्ती के निर्देश दिए हैं। यही नहीं ये खबर पहले से ही पटवारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार जैसे पदों पर कार्यरत जिम्मेदारों को भी खुश कर देगी, क्योंकि सीएम इनकी पदोन्नति के लिए भी विचार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... * सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में एक मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग की है। * इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्व अमले की कमी पूरी करने के लिए जल्द ही कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। * वही विभाग प्रमुख को सीएम ने पटवारियों की पदोन्नति के संदर्भ में भी विचार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसानों के हित में जल्द से जल्द और प्रभावी कदम उठाए जा सकें। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश * 10 हजार  पटवारियों की भर्ती जल्द से जल्द की जाए। * 550  तहसीलदारों के पदों को जल्द भरा जाए। * 940  नायब तहसीलदारों की भर्ती प्रक्रि...

मध्यप्रदेश में निकली है बंपर भर्ती, आज ही करें अप्लाई

भोपाल। राजस्व विभाग में स्टाफ की कमी पूरा करने के लिए जल्द ही 10 हजार पटवारियों, 550 तलसीलदारों, 940 नायब तहसीलदारों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही राजस्व विभाग प्रमुख को पटवारियों की विभागीय पदोन्नति के संबंध में भी विचार करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व प्रशासन को प्रभावी बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने की जरुरत है। सीएम शिवराज सिंह ने ये बात किसानों के हित के लिए इस वर्ष से फसल गिरदावरी संबंधी जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संग्रहित किए जाने वाले एप के लोकार्पण के दौरान दी। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पटवारियों को उनके मोबाइल पर ही ग्राम के समस्त भूमि स्वामियों के सभी खसरों की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। लगायी गई फसल की जानकारी ग्राम से ही भरी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने पटवारियों को आईटी का उपयोग करने के लिये टेब खरीदने के लिये उनके खाते में आवश्यक राशि देने की घोषणा की। सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि सरकार पूरी तरह से लोगों के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि बोनी के समय के आंकड़ों का शु...

नौकरी के बहाने फांसता था लड़कियों को और फिर करता था यह गंदा काम

भोपाल. साइबर सेल ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड सुभाष उर्फ वीरू उर्फ वीरा द्विवेदी को जेल भेज दिया है। दो दिनों तक चली पूछताछ के दौरान वीरू ने कई खुलासे किए हैं। उसने कबूल किया कि वह देशभर की लड़कियों को नौकरी दिलाने की बात कहकर भोपाल बुलाता था। इसके बाद उनके दस्तावेज अपने पास रख लेता था। लड़कियों को जब दो-तीन दिन तक जॉब नहीं मिलती थी तो उनकी मजबूरी का वह फायदा उठाकर देह के धंधे में उतार देता था। ऐसी लड़कियों को पहले शहर के चर्चित होटलों में ग्राहकों के पास भेजता था। लड़कियां जब इसका विरोध करतीं तो पुलिस की धमकी देकर उन्हें चुप करा देता था। साइबर सेल के इंस्पेक्टर रूप कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को उसके पास से महाराष्ट्र की दो लड़कियों के आईडी, पेनकार्ड मिले हैं। पुलिस उन दोनों लड़कियों के बयान दर्ज करने भोपाल बुलाया है। इसके बाद वीरू के खिलाफ अन्य अपराध में भी कार्रवाई की जाएगी। एमपी नगर के दो होटल ठिकाना वीरू ने शहर के आधा दर्जन से अधिक होटलों के नाम उगले हैं। जिन होटलों के मैनेजरों से साठगांठ कर वह ग्राहकों के पास कॉल गर्ल भेजता था। इनमें एमपी नगर के दो होटलों ...

बच्चियों को बेहोश कर गलत काम करता था, CCTV ने खोल दिया राज

पटना.  पटना के पीरबहोर पुलिस ने इरशाद नाम के युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक माह में उसने 8-10 साल की एक दर्जन बच्चियों के साथ गलत काम किया था। वह बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले जाता था। वह बच्चियों को बेहोश कर गलत काम करता फिर उसे दूर ले जाकर छोड़ा देता। कई बच्चियों के साथ ऐसी घटना हुई तो परिजन थाने पहुंचे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्चियों के साथ कौन गलत कर रहा है।  ऐसे पकड़ में आया आरोपी... - इरशाद ने पीरबहोर थाना के कुतुबुद्दीन लेन में ज्यादातर घटनाओं को अंजाम दिया था।  - बच्चियां अपने साथ हुई घटना के बारे में तो माता-पिता को बता देती थी, लेकिन किसने किया, यह नहीं बता पाती थी।  - एक ही इलाके में रेप की कई वारदात से सनसनी फैल गई, परेशान लोग मंगलवार को पीरबोहर थाना पहुंचे थे। - आरोपी कौन है? इस संबंध में किसी को कुछ जानकारी नहीं थी। पुलिस ने जब बच्चियों से पूछा तो वे भी आरोपी के संबंध में जानकारी न दे पाईं। - पीरबहोर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में सादे लिबास में अपने आदमी लगा दिए। - पुलिस एक्टिव थी ...

पेशी से लौट रहे युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

रीवा. त्योंथर न्यायालय से पेशी करके घर जा रहे 45 वर्षीय सुखलाल यादव निवासी गड़रगवां थाना जनेह पर शुक्रवार रात गांव के पास घात लगाकर बैठे तीन आरोपियों ने डण्डे और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे शंकरगढ़ उत्तर प्रदेश के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। परिजन उसे जसो हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक के पुत्र बृजलाल यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दो भाइयों बालकरण यादव, शुभकरण यादव और उदयराज यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने हमले के दौरान उसके मुकदमा लड़ने को लेकर बात कर रहे थे। उनका कहना था आज इसका फैसला कर दिया जाए। इसके बाद आरोपियों ने बाइक सवार पर डण्डे से हमला कर दिया। चूंकि वह वह हेलमेट लगाए हुए था जिसके चलते पहले तो बच गया लेकिन जैसे ही वह बाइक से नीचे गिरा आरोपियों ने हेलमेट उतारकर सिर में ताबड़तोड़ डण्डे बरसाए। बीते पंद्रह साल से लड़ रहा था जमीन का मुकदमा बताया जा रहा है कि मृतक सुखलाल याद...

CM योजना की पुलिया पहली बारिश मे ही हो गयी बेकार

सतना । मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क में बनाई गई पुलिया पहली बरसात भी नहीं झेल पाई और बह गई। ग्रामीणों के आने और जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। कोई भी अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा। जानकारी के मुताबिक अमरपाटन के सेमरिया पंचायत से सनोवर गांव जाने के लिए 6 माह पहले मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया गया। इसी सड़क में एक पुलिया भी बनाई गई थी जो पहली बारिश भी नहीं झेल पाई और बह गई। बताया गया कि पुलिया के निर्माण में निर्धारित मापदंडों के नियमों का पालन नहीं किया गया। जिस वजह से यह पुलिया पहली बारसात भी नहीं झेल पाई और बह गई। सूत्रों के मुताबिक बही पुलिया के निरीक्षण के लिए अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।  बंद हुआ रास्ता सेमरिया पंचायत के सनोवर गांव को जोड़ने वाली सड़क में बनी पुलिया के बह जाने से वाहनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। आने व जाने के लिए सिर्फ एक रास्ता है। इसी रास्ते पर बनी पुलिया बहने से चार पहिया तो दूर, दो पहिया वाहन भी नहीं जा सकते।