Skip to main content

पेशी से लौट रहे युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या


रीवा. त्योंथर न्यायालय से पेशी करके घर जा रहे 45 वर्षीय सुखलाल यादव निवासी गड़रगवां थाना जनेह पर शुक्रवार रात गांव के पास घात लगाकर बैठे तीन आरोपियों ने डण्डे और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे शंकरगढ़ उत्तर प्रदेश के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। परिजन उसे जसो हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक के पुत्र बृजलाल यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दो भाइयों बालकरण यादव, शुभकरण यादव और उदयराज यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आरोपियों ने हमले के दौरान उसके मुकदमा लड़ने को लेकर बात कर रहे थे। उनका कहना था आज इसका फैसला कर दिया जाए। इसके बाद आरोपियों ने बाइक सवार पर डण्डे से हमला कर दिया। चूंकि वह वह हेलमेट लगाए हुए था जिसके चलते पहले तो बच गया लेकिन जैसे ही वह बाइक से नीचे गिरा आरोपियों ने हेलमेट उतारकर सिर में ताबड़तोड़ डण्डे बरसाए।
बीते पंद्रह साल से लड़ रहा था जमीन का मुकदमा
बताया जा रहा है कि मृतक सुखलाल यादव और उसी का रिश्तेदार रामसूरत यादव के बीच जमीन को लेकर पिछले लगभग 15 वर्षो से वह मुकदमा लड़ रहा था। शुक्रवार को घर से वह त्योंथर न्यायालय पेशी करने अपनी जमीन के लिए गया हुआ था। शाम लगभग साढ़े 7 से 8 बजे के बीच घर लौटने के दौरान गांव के पास ही आरोपियों ने मारपीट करके उसे मौत की नींद सुला दिया था। देर रात अस्पताल ले जाते समय मौत हो जाने के बाद परिजन उसका शव लेकर सीधे जनेह थाना पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। जिस रामसूरत यादव से मृतक का जमीनी विवाद चल रहा है वह न सिर्फ रिश्तेदार है बल्कि रेलवे का रिटायर कर्मचारी भी है और उसके दो पुत्र एवं उसके साथी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिए हैं।
गांव छोड़कर भागे आरोपी पक्ष के लोग
मारपीट की घटना एवं घायल की मौत हो जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर में ताला लगाकर गांव से उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर गए हैं। पुलिस को अब तक जो लोकेशन आरोपी पक्षों की मिली है उसके हिसाब से आरोपी मानिकपुर क्षेत्र में छिपे हुए हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें घायल की मौत हो गई है। तीन लोगों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। उत्तर प्रदेश में आरोपी पक्षों की लोकेशन भी प्राप्त हुई है जहां पुलिस टीम को भेजा गया है।
-मनोज सिंह, एसडीओपी, त्योंथर।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...