Skip to main content

रीवा : गांव के युवकों में और मनगवां विधायक के घर आए बरातियो में हुई जोरदार मारपीट

रीवा।  जिले के आला पुलिस अफसर सोमवार रात करीब 11 बजे उस समय हरकत में आ गए जब मनगवां विधायक शीला त्यागी के गांव इटौरी जवा स्थित घर में आए बारातियों और गांव के युवकों के बीच मारपीट की खबर लगी। इस दौरान न केवल मारपीट हुई बल्कि हवाई फायर होने की भी खबर है। आनन-फानन में करीब एक दर्जन से अधिक थाना प्रभारी मौके पर भेजे गए। गांव को घेर कर मामले की जांच की तो पता चला कि बारात पक्ष के लोगों का गांव के कुछ बच्चों से विवाद हुआ था। विधायक से मामला जुड़ा होने के कारण रात में ही पुलिस ने तकरीबन आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी, लेकिन नॉमिनेट आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जवा थाना पुलिस ने धारा 294, 323, 336, 427, 506 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर 4 लोगों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि गांव में विधायक शीला त्यागी के भतीजी की बारात आई थी। की  तोड़फोड़ उनके जेठ स्व.लालता प्रसाद त्यागी की बेटी की शादी इटौरी से हो रही थी। जिसमें हिस्सा लेने विधायक सपरिवार इटौरी गई हुई थीं। रात तकरीबन 11 बजे बारात के अजायबलाल वर्मा व कुछ लड़कों से बातचीत हो गई। जिसके बाद गांव के लड़कों न केवल अजायबलाल के साथ मारपीट की बल्कि देशी कट्टे से हवाई फायर भी किया। साथ ही बारात में आए वाहनों में तोड़फोड़ भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। इन पर दर्ज है मामला घटना के बाद जवा थाने में दर्ज हुई एफआईआर में मुकेश वर्मा 28 वर्ष, राकेश वर्मा 26 वर्ष, राजू वर्मा 29 वर्ष एवं नीलू मिश्रा 24 वर्ष के नाम शामिल हैं। सभी निवासी बरौली ठकुरान थाना जवा के बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि जिन लोगों पर अपराध पंजीबद्घ है वे भी घरात पक्ष के रिश्तेदार हैं। यह पहुंची थी सूचना एसपी के पास रात तकरीबन 11 बजे यह सूचना पहुंची थी कि मनगवां विधायक शीला त्यागी का विवाद इटौरी में हो गया है। विवाद के दौरान न केवल मारपीट हुई है बल्कि कट्टे से फायर भी किया गया है। जिसके बाद आसपास के अनुविभाग के थाना प्रभारियों को मौके पर भेजा गया था। थाना प्रभारी जवा रघुवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सूचना गलत पहुंची थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। विधायक के साथ किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुई है। ---------- सूचना मिली थी बल भेजा गया है। अपराधियों को नॉमिनेट कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी होगी। -शिव कुमार सिंह, एडिशनल एसपी, मऊगंज। मेरी भतीजी की शादी थी। जिसमें विवाद हुआ और बंदूक से फायर भी किया गया। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को नॉमिनेट किया है। विवाद किस कारण हुआ यह ठीक से नहीं कहा जा सकता। -शीला त्यागी, विधायक, मनगवां। विधायक शीला त्यागी की भतीजी की थी शादी, फायरिंग भी हुई 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...