नई दिल्ली: दिल्ली के स्टार युवा बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपनी पसंदीदा मर्सीडीज एसयूवी कार खरीदी है। 19 साल के भारतीय क्रिकेटर पंत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी न्यू मर्सीडीज के साथ फोटो भी शेयर किए हैं। मर्सीडीज जीएल क्लास की इस एसयूवी की कीमत बाजार में 80 लाख रुपए से 1.80 करोड़ बताई जाती है। अंडर 19 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंत को आईपीएल 10 में दिल्ली की टीम ने 1.9 करोड़ की चौंकाने वाली कीमत पर खरीदा था। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने लीग के 14 मैचों में 366 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 97 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। हालांकि टी 20 का सीजन 10 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद पंत को इंग्लैंड में एक जून से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया।
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे

Comments
Post a Comment