Skip to main content

नोएडा एक्सप्रेस वे पर कार रोककर हत्या, लूटपाट; मह‍िलाओं से रेप का आरोप

ग्रेटर नोएडा. यहां के यमुना एक्सप्रेस वे पर परिवार के साथ बुलंदशहर जा रही एक फैमिली के साथ बदमाशों ने लूटपाट की। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने महिलाओं के साथ रेप किया। जब इसका परिवार के एक‍ मेंबर ने विरोध किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार से बुलंदशहर जा रही थी फैमिली... - मामला गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर इलाके का है। गुरुवार की रात सलीम कुरैशी नामक शख्स कार से फैमिली के साथ अपनी बहन की तबीयत देखने बुलंदशहर हॉस्पिटल जा रहे थे।  - जेवर से 2 किमी आगे पहुंचते ही करीब 5 बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोपियों ने पहले कार के टायरों में गोली मारी, जिससे कार पंचर हो गई।  - सलीम के साथ कार में 4 महिलाएं थीं। मह‍िलाओं का आरोप है क‍ि बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर उनके साथ रेप किया। जब सलीम ने इसका विरोध किया तो पहले उनके साथ मारपीट की गई। फ‍िर उनके सीने में गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। - इसके बाद बदमाश महिलाओं के गहने, पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। क्या कहना है पुलिस का? - जेवर थाना इंचार्ज राजपाल तोमर ने बताया, ''बॉडी काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिलाएं रेप का आरोप लगा रही हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने मामले की लिखित शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के मुताबिक ही महिलाओं का मेडिकल कराया जाएगा।'' प‍िछले साल बुलंदशहर हाइवे पर हुई थी ऐसी घटना - बता दें, प‍िछले साल जुलाई महीने में एनएच-91 पर दरिंदों ने गाड़ी रोककर 35 साल की मां और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया था। महिला का परिवार रिश्तेदार की तेरहवीं के लिए शाहजहांपुर से नोएडा जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार रोककर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद बदमाशों ने मां-बेटी के साथ गैंगरेप क‍िया था। गैंगरेप में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर - NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगरेप के मामले उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। यहां 2014 में सबसे ज्यादा 762 गैंगरेप हुए थे। - वहीं, रेप के मामले में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। 2014 में यहां रेप के 3467 केस सामने आए थे। - 2014 में देश में रेप के 36735 केस सामने आए थे। इनमें मध्य प्रदेश पहले (5076 केस) और राजस्थान (3759 केस) दूसरे नंबर पर है। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...