Skip to main content

रीवा : जीजा बना दरिंदा, दो नाबालिक सालियों से दुष्कर्म करने के बाद नहीं भरा पेट, किया तीसरी साली से दुष्कर्म

जीजा और साली के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक घटना मनगवां थानाक्षेत्र में सामने आई है। जहां एक जलील जीजा ने अपनी दो नाबालिग सालियों का बीते दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। इतने में भी जब उसका जी नहीं भरा तो उसने तीसरी नाबालिग साली के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। साली के शोर मचाने पर जीजा की पोल खुल गई और तीनों पीड़िताओं के परिजनों ने मनगवां थाने पहुंच कर दामाद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।   घर में नहीं था कोई .. आरोपी संतोष सिंह 32 वर्ष का विवाह मनगवां थानाक्षेत्र में ही एक गांव में हुआ था। संतोष के ससुर छग में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घर में कोई बड़ा सदस्य न होने के कारण संतोष का ससुराल आना-जाना लगा रहता था। इसका फायदा उठाकर संतोष ने पहले अपनी छोटी साली से शारीरिक संबंध बनाए और बदनाम करने की धमकी देकर उसे शांत करा दिया। उसके बाद दूसरी नाबालिग साली के साथ भी संबंध बनाए। दोनों ने मर्यादा के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। जिससे संतोष के हौसले बढ़ गए। रविवार रात उसने सबसे छोटी 14 वर्षीय साली के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जीजा द्वारा की जा रही अश्लील हरकत का विरोध करते हुए उसने शोर मचाकर जीजा की सच्चाई सबके सामने उजागर कर दी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी रिपोर्ट मनगवां थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्घ बलात्कार व बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया है। --------- युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसने पहले दो नाबालिग सालियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। तीसरी नाबालिग साली पर भी उसकी नजर थी। उससे भी वह संबंध बनाना चाहता था। प्रयास करने पर साली ने विरोध कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्घ किया गया। -यूपी सिंह, थाना प्रभारी, मनगवां। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...