कार चलाने की शौकीन एक नशेड़ी युवक को इतनी महंगी पड़ गई कि जहां गलत ड्राईविंग करने से दोपहिया और चारपहिया आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं गुस्साएं लोगों ने युवक की जमकर धुनाई भी कर दी। यह घटना समान थाना परिसर की है। गुरूवार की दोपहर लगभग ढाई बजे स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी-17 सीबी 0577 का चालक ग्राम हर्दी निवासी रामहित विश्वकर्मा कर रहा था और कार की ड्राईविंग सही न करने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते तेज रफ्तार के बीच उक्त कार दो पहिया और चार पहिया खड़े वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना से समान बस स्टैण्ड में लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि इसी बीच कार अचानक बंद हो गई और गुस्साएं लोगों ने कार चला रहे रामहित विश्वकर्मा की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई वहीं कार जप्त करके दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। क्या थी घटना बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार सिलपरी निवासी किसी गप्पू सिंह की है और रामहित उसका दोस्त है। दोनों कार से समान बस स्टैण्ड पहुंचे थे जहां शराब का सेवन करने के बाद उसका दोस्त रामहित कार ड्राईविंग सीखने की जिद न सिर्फ करने लगा बल्कि वह कार का चालन बस स्टैण्ड के मैदान में चाबी लगाकर कर रहा था। एक तरफ तो वह शराब के नशे में था तो वहीं दूसरी ओर रामहित को कार चालने की जानकारी भी नहीं थी। जिसके चलते कार उसे संभल नहीं पाई और अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हो गया। गनीमत थी कि कार अचानक बंद हो गई अन्यथा कार की जद में उक्त स्थान पर मौजूद लोग भी आ सकते थे और इससे लोगों की जान भी जा सकती थी। वर्जन अनियंत्रित कार के चलते आधा दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कार का चालन कर रहे युवक को हिरासत में लिया गया है। दुर्घटना का मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। इन्द्रेश त्रिपाठी, थाना प्रभारी, समान।
तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS
अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

Comments
Post a Comment