Skip to main content

Rewa: सरकार ने किया विकास की गंगा बहाने का कार्य : उद्योग मंत्री

वाणिज्य-उद्योग, रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी है। श्री शुक्ल आज शहडोल जिले के जयसिंहनगर में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर 502 हितग्राही को हित-लाभ का वितरण किया गया।  श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास की इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 19 हजार मेगावॉट बिजली पैदा हो रही है, जबकि हमारी आवश्यकता 13 हजार मेगावॉट बिजली की है। अब प्रदेश सरप्लस बिजली पैदा करने वाले राज्यों की श्रेणी में खड़ा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी। आज प्रदेश में 40 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को समुचित बिजली, पानी, खाद, बीज मुहैया करवाने से कृषि उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश को पाँचवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।  श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के हित में अनेक कार्यक्रम चलाकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की अभिनव योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।  इस अवसर पर विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती सुलोचना पाण्डे सहित अनेक जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। प्राथमिक शाला का लोकार्पण उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने जयसिंहनगर में नव-निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। श्री शुक्ल ने करीब 3 करोड़ के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...