गुढ़ थानाक्षेत्र के खजुहा गांव में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। उसका शव खेत में पाया गया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों में मंगलवार सुबह शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि महिला की 25 से 30 वर्ष के बीच की है और वह साड़ी पहने हुए थी। महिला के हाथ में रमेश प्रजापति नाम गुदा हुआ है। जिस तरह से खेत में महिला का शव क्षत-विक्षत पाया गया है उससे देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया गया है। पुलिस की माने ंतो महिला के गले में निशान पाए गए हैं। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों से की पूछताछ खेत में मिली महिला की लाश मिलने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस न सिर्फ मौजूद लोगों से पूछताछ की है बल्कि गांव के आसपास के क्षेत्रों में भी महिला की पहचान करने के लिए लोगों से संपर्क किया है। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए रीवा-गुढ़ मार्ग पर स्थित खजुहा गांव के खेत में आरोपियों ने लाश फेंक दी होगी। खेत में महिला का शव पाया गया है। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -विनोद सिंह, थाना प्रभारी, गुढ़।
रीवा | विगत दिनो संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल गया | तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को 16 खोखे मिले | वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...
Comments
Post a Comment