भोपाल। गांधी नगर इलाके में रहने वाली लॉ छात्रा ने बनारस के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, जेल रोड गांधी नगर की रहने वाली 23 वर्षीय युवती लॉ की स्टूडेन्ट है। युवती यूपी की रहने वाली है। युवती ने बताया, फरवरी 2013 में वह कामायनी एक्सप्रेस से गृहग्राम उत्तरप्रदेश जा रही थी। ट्रेन के जनरल बोगी में यात्रा के दौरान उसकी दोस्ती बनारस निवासी अनुज राय से हो गई। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। करीब डेढ़ माह बाद अनुज ने छात्रा से फोन पर शादी को राजी कर लिया। अक्टूबर में वह भोपाल आया। छात्रा के कहने पर संगम तिराहा के पास स्थित होटल रॉयल पैलेस में ठहरा, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। अक्टूबर 2016 में आखरी बार भोपाल आया और शादी का झांसा देकर उससे ज्यादती की। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत चलती रही। एक दिन जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। इसी बीच छात्रा को पता चला कि अनुज किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है। वह शादी रुकवाने पहुंची भी, लेकिन कानूनी उलझनों की वजह से वह ऐसा नहीं करने में सफल नहीं हो सकी। ऐसे में छात्रा ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अनुज गाजियाबाद में रहता है। उसका भाई बीएएसएफ में पदस्थ है। इसके बाद वह कई बार यहां आकर छात्रा से मिलता रहा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2013 में ट्रेन में यात्रा के दौरान उसकी दोस्ती युवक से हुई थी। इसके बाद आरोपी भोपाल आता रहा। वह यहां होटल में उसे बुला कर कई बार संबंध बनाए।
तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS
अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

Comments
Post a Comment