सिंगरौली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर सिंगरौली की नुजहद परवीन इस बार ईद पर घर से दूर इंग्लैंड में टीम की जीत के लिए पसीना बहा रहीं हैं। मप्र की एकमात्र महिला क्रिकेटर भारतीय दल में शामिल हैं। ईद के मौके पर इस साल नुजहत अपने परिवार के बीच शामिल नहीं हो पा रही हैं, जबकि दो साल बाद नुजहत के बड़े भाई अमीर सुहैल अमेरिका और नुजहत की बड़ी बहन नेमत बेंगलुरु से ईद के मौके पर घर पर होंगी। नेमत बेंगलुरु में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। नुजहत के पिता मसीह आलम और मां नसीमा बेगम ने बताया कि त्योहार पर बेटी शामिल नहीं हो पाएगी इस बात से परिवार में उतनी उत्सुकता तो नहीं दिख रही, लेकिन उन्होंने देश के लिए विश्व कप खेलने इंग्लैंड पहुंची परवीन के लिए वर्ल्डकप पर जीत की दुआ करते हुए खुशी जाहिर की। वीडियो कॉलिंग पर होती हैं बातें परवीन की मां नसीमा ने बताया कि बेटी से हर शाम वीडियो कॉलिंग पर बातें होती हैं। यदि खुदा ने वर्ल्ड कप इंडिया को दिया तो यह सबसे बड़ी गौरव की बात होगी। परवीन पंाच भाई-बहन हैं। पिता हैं कोल इंडिया में डोजर आपरेटर परवीन के पिता मसीह आलम सिंगरौली के एनसीएल जयंत परियोजना में डोजर आपरेटर के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि इस बार परवीन ने घर से बाहर होने के कारण सिर्फ 6 रोजे रखे। हालांकि पहले वो पूरे रोजे रखा करती थी। नाइस अकादमी ने तराशा, प्रदेश में रीवा संभाग का करतीं हैं प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय नुजहत का जन्म 9 मई 1996 को सिंगरौली जिले में हुआ। 16 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। पहले वे शौकिया फुटबॉल खेला करती थीं। नाइस क्रिकेट अकादमी के कोच जबलपुर के विद्यापति श्रीवास्तव ने इस प्रतिभा को तराशा। श्रीवास्तव के अनुसार अकादमी में लड़कियां कम हैं और लड़के ज्यादा। पुरुष खिलाड़ियों के साथ अभ्यास का नुजहत को फायदा मिला। नुजहत बतौर विकेटकीपर रीवा संभाग का प्रतिनिधित्व करतीं हैं।
तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS
अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

Comments
Post a Comment