Skip to main content

रीवा : पुलिस गश्त में दिखा संदिग्ध वाहन, पीछा किया तो बदमाशों ने तान दी पिस्टल, फिर जानिए क्या हुआ

रीवा। वाहन से घूम रहे तीन संदिग्ध पुलिस का दबाव पड़ते ही जीप छोड़कर भाग निकले। दो अपने साथ बोरियां ले गए। जबकि तीसरा काबू में आने से पहले पुलिस पर रुपयों से भरी थैली फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। लेकिन 1.63 लाख रुपए से अधिक की बरामदगी और जब्त वाहन पहेली बना हुआ है। घटना सोमवार तड़के की है। एएसआई पुलिस दल के साथ गश्त पर थे तो चोरहटा के समीप खैरी की ओर तेज रफ्तार जीप क्रमांक यूपी 64 डी 9458 जाते दिखी। संदिग्ध गतिविधियां लगने पर पुलिस पार्टी ने पीछा किया तो खैरा नईबस्ती की ओर जीप मोड़ दी।  कंधे पर एक-एक बोरी रखकर भाग निकले लेकिन रास्ते में बिगड़े ट्रक के कारण जीप सवार फंस गए। जब तक पुलिस पास पहुंचती दो युवक वाहन को छोड़कर कंधे पर एक-एक बोरी रखी और भाग निकले। जबकि तीसरा व्यक्ति पकड़ा गया। उसके हाथ में नोटों से भरी थैली थी। वह भागते हुए पुलिस पर फायर करने की धमकी दे रहा था।  रुपयों से भरी थैलियां उनकी ओर फेंक दी जब पुलिस पास पहुंची तो उसने रुपयों से भरी थैलियां उनकी ओर फेंक दी और भाग गया। मौके से वाहन के अलावा 1.63 लाख रुपए बरामद किए गए। बहरहाल बोरियां लेकर भागे व्यक्ति कौन थे और उनमें क्या भरा था। इतनी रकम लेकर कहां जा रहे थे। यह रहस्य है। पुलिस मादक पदार्थ के तस्कर या हवाला कारोबारी होने का शक जता रही है। एएसआई को दी धमकी, गोली मार दूंगा एएसआई राजेश पाण्डेय ने एक युवक को पकड़ लिया था। तब उसने एएसआई को धमकी दी कि छोड़ दो वरना गोली मार दूंगा। एएसआई सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे नहीं छोड़ा तो उसके हाथ से पैसों से भरी पॉलीथिन छूट गई। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक झूमा-झटकी की लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर वो फरार हो गए। मोबाइल उगलेगा रहस्य पुलिस के हाथ गाड़ी में रखा उनका मोबाइल लगा है। पुलिस मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल निकलवा रही है जिसके बाद ही आरोपियों का पता चल पाएगा। मोबाइल के डॉयल व रिसीव काल में मौजूद नम्बरों की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। हवाला से जुड़ा हो सकता है मामला जिस तरह से आरोपी बोरियों में भरकर रुपए लेकर आये थे उससे पुलिस मामले के हवाला कारोबार से जुड़े होने की संभावना से इंकार नहीं कर रही है। एक संभावना पुलिस यह भी जता रही है कि आरोपी गांजा कारोबारी थे और गांजा के रुपए एकत्र कर वापस आ रहे थे।  जीप में 3 युवक सवार थे जो मौके से फरार हो गये। जीप से नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। पूरे मामले की तस्दीक की जा रही है।  शिवकुमार सिंह, एएसपी रीवा

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...