सतना। लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को सतना को स्मार्ट सिटी घोषित किया। ग्रीन फील्ड डेवलपमेंट में स्मार्ट सिटी बनने वाला सतना प्रदेश का पहला शहर होगा। दिल्ली से जैसे ही यह खबर सतना पहुंची, शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर निगम में दिवाली जैसा माहौल हो गया। महापौर खुशी में नाच उठीं और लोगों का मुंह मीठा कराने लगीं। अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
थे तीन ऑप्शन
- रि-डेवलपमेन्ट (कम से कम 50 एकड़ में अव्यवस्थित तरीके से बसे शहर को व्यवस्थित करने)
- रेट्रोफिटिंग (पुराने शहर को व्यवस्थित करना)
- ग्रीन फील्ड (नए स्थान पर शहर बसाना, इसके लिए कम से कम ढाई एकड़ जमीन चाहिए थी)
- जनता की राय पर ग्रीन फील्ड डेवलपमेन्ट पर काम किया गयार्
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
फेस-1
फेस-1
- 1194.10 करोड़ का प्रस्ताव
- 375 एकड़ में प्रस्तावित
- 10 लाख 99 हजार 8 सौ रुपये प्रस्ताव तैयार करने में खर्च हुए
फेस-2
- 1176.10 करोड़ का प्रस्ताव
- 25 लाख रुपये खर्च हुए प्रस्ताव तैयार करने में
- मेहता एण्ड एसोसिएट इन्दौर ने तैयार किया प्रस्ताव
फेस-3
- 1530.74 करोड़ का प्रस्ताव
- 662 एकड़ में बसेगा नया शहर
- 19 लाख में मेहता एण्ड एसोसिएट ने तैयार किया
- ग्रीन फील्ड आधारित था प्रस्ताव
पहले साल में खर्च होंगे 200 करोड़
- 100 करोड़ राशि केन्द्र सरकार व 100 करोड़ राज्य सरकार देगी
- 100 करोड़ बाद में हर वर्ष होंगे खर्च
- 5 साल में प्रोजेक्ट को करना है पूरा
होंगे दो शहर
- 1. ग्रीन फील्ड (नया शहर)
- 2. पैन सिटी (पुराना शहर)
प्रस्ताव में अनुमानित राशि 1500.30 करोड़ का 20 फीसदी पुराने व 80 फीसदी राशि नए शहर पर खर्च होगी।
प्रस्ताव में बताई गईं विशेषता
सीमेन्ट हब : विन्ध्य की औद्योगिकी राजधानी सतना सीमेन्ट हब है। देश का लगभग दस फीसदी सीमेन्ट यहां से सप्लाई होता है, ऐसे में रोजगार को बढ़ावा देना
रेलवे स्टेशन : यात्रा के सुगम और बेहतर संसाधन के रूप में शहर के बीचोबीच रेलवे स्टेशन।
धार्मिक-पर्यटक स्थल : प्रस्ताव में कहा गया है कि धार्मिक व पर्यटक स्थल सतना से सीधे जुड़े हुए है। धार्मिक स्थल चित्रकूट या मैहर हो या फिर पर्यटक स्थल खजुराहो या मुकुन्दपुर स्थित टाइगर सफारी। र्

तीन पटवारी हल्के शामिल
तीन पटवारी हल्कों सिजहटा, उतैली और सोनौरा की 662 एकड़ की आराजी को मिलाकर स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा
तीन पटवारी हल्कों सिजहटा, उतैली और सोनौरा की 662 एकड़ की आराजी को मिलाकर स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा
Comments
Post a Comment