Skip to main content

परीक्षा केंद्र न बनाए जाने से युवाओं में बढ़ रहा आक्रोश

फोटो- 22- कम्प्यूटर एग्जाम की फाइल फोटो।
प्रभारी मंत्री समेत मंत्री को लिखा गया पत्र
जिले के युवा परीक्षा का कर सकते है बहिष्कार
रीवा। 
व्यापमं की ऑनलाइन परीक्षा का केन्द्र प्रदेश के दूसरे शहरों में बनाए जाने को लेकर जिले के युवाओं में इस अव्यवस्था के चलते आक्रोश बढ़ रहा है और वे सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में कम्प्यूटर की ऑनलाइन परीक्षा का केन्द्र रीवा जिले में बनाए जाने के लिए प्रदेश शासन के जनसंपर्क एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा व प्रदेश के खनिज उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को पत्र लिखकर समस्या से न सिर्फ अवगत कराया है। बल्कि मांग की गई है कि जिले में ऑन लाइन कम्प्यूटर पद के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा का केन्द्र बनाया जाए। जिससे जिले के युवक-युवतियां अन्य शहरों में परीक्षा देने के लिए जाने को मजबूर न हो सके। इसके पीछे शिकायकर्ताओं का तर्क है कि जिले में जहां सर्वाधिक कम्प्यूटर कॉलेज के साथ-साथ टेक्नीकल कॉलेज मौजूद हैं तो वहीं आंकड़े के मुताबिक निर्धन एवं गरीब परिवार के लोग निवास कर रहे हैं और उन्हें परीक्षा देने के लिए सागर, जबलपुर आदि दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है। इससे आर्थिक समस्या युवाओं को आती है तो वहीं दूसरे शहर में परीक्षा के दौरान कई तरह की कठिनाइयों से उन्हें गुजरना पड़ रहा है।
2 सैकड़ा से ज्यादा हैं कम्प्यूटर लेस कालेज
शिक्षा को लेकर यह जिला शुरू से ही धनी रहा है। जिले में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज के साथ ही अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और उसमें कम्प्यूटर की पढ़ाई करने अलग से विभाग संचालित है। तो वहीं उत्कृष्ट ग्रेड प्राप्त टीआरएस कालेज जो कि कम्प्यूटर से लेस कालेज है। इसी तरह दो निजी इंजीनियरिंग कालेज के साथ ही डेढ़ सैकड़ा निजी कम्प्यूटर कॉलेज जिलेभर में संचालित हो रहे हैं। ऐसे कालेजों से प्रतिवर्ष सैकड़ों की तदाद में युवक-युवतियां कम्प्यूटर की पढ़ाई करके डिग्री प्राप्त कर रहे हैं और वे अपने भविष्य को लेकर व्यापमं की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदन पत्र तो भरते हैं, लेकिन कई बार परीक्षार्थी दूर-दराज परीक्षा केन्द्र होने के कारण उसमें सम्मिलित नहीं हो पा रहे हैं।
1 जुलाई को होनी है परीक्षा
बताया जा रहा है कि सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी पद के लिए व्यापमं के द्वारा परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। यह परीक्षा 1 जुलाई से प्रारंभ होगी। इस परीक्षा का केन्द्र जिले में नहीं बनाया गया है। जबकि नौकरी पाने के लिए कम्प्यूटर की डिग्री प्राप्तधारी बेरोजगार युवक ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे हुए हैं और परीक्षा केन्द्र न होने से दूसरे शहर में परीक्षा को लेकर इन दिनों परेशान हैं। कम्प्यूटर के कॉलेजों की संख्या भले ही बहुतायत हो, लेकिन विगत चार वर्ष के अंतराल में प्रदेश में कम्प्यूटर पद पर आयोजित की गई व्यापमं की परीक्षा के लिए एक भी केन्द्र नहीं बनाए गए हैं।
युवाओं में बढ़ रहा आक्रोश
जिले को परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने के कारण अब ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियों में इस समस्या को लेकर आक्रोश भी बढ़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता बीके माला ने बताया कि युवा वर्ग इस समस्या को लेकर एकजुट हो रहा है और परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया तो व्यापमं से होने वाली परीक्षा का जिले के युवक-युवतियां बहिष्कार करने की तैयारी कर रहे हैं और प्रदेश स्तर पर इसका विरोध भी किया जाएगा।
वर्जन
व्यापमं से कराई जाने वाली कम्प्यूटर की भर्ती परीक्षा का केन्द्र बनाए जाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री और स्थानीय मंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है। मांग की गई है कि जिले में इसका परीक्षा केन्द्र बनाया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बीके माला, समाजिक कार्यकर्ता एवं शिकायतकर्ता।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...