Skip to main content

सरकारी योजनाओं का सरपंच व उनके रिश्तेदार ले रहे हैं लाभ

फोटो- 17 - पत्रकारों को जानकारी देते जिला पंचायत सदस्य।
जिला पंचायत सदस्य ने प्रेस वार्ता में लगाया आरोप
रीवा। 
ग्रामीणों एवं गरीब परिवार के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं पर गांव के सरपंच और उनके रिश्तेदार कुंडली मारकर ऐसी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ ले रहे हैं और पात्र हितग्राही इसके लिए भटक रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान ग्राम पंचायत उलहीकला के सरपंच पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपने रिश्तेदारों को लाभ दिलाकर लाखों रुपए की शासकीय राशि हजम करने का आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत उलहीकला मनगवां तहसील अंतर्गत स्थित है। जहां महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत खेत, मेढ़ बंधान व समतलीकरण का कार्य करवाया गया है। लगभग 7 लाख रुपए के सरकारी राशि का उक्त योजना में उपयोग किया गया, लेकिन जो भी कार्य हुए वह सरपंच गिरिजा प्रसाद पटेल, ग्राम रोजगार सहायक आशीष पटेल अपने सगे संबंधियों का मस्टर रोल में नाम चढ़ाकर 5 लाख रुपए की राशि का आहरण किया है।
तालाब निर्माण के नाम पर 2 लाख रुपए राशि जिसमें से 1 लाख रुपए मजदूरी के नाम पर और एक लाख रुपए मटेरियल के नाम पर आहरित किया गया है। जिन लोगों का नाम मस्टर रोल में चढ़ाया गया वे या तो 70 से 80 वर्ष के वृद्घ हैं या फिर उनके करीबी रिश्तेदार और वे कभी कार्यों में हिस्सा नहीं लिए बल्कि मशीनों का उपयोग करके मनरेगा का कार्य करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव के जो पात्र हितग्राही हैं वे पैसे के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। जबकि सरपंच एक ही घर की अलग-अलग तरह की फोटो खींचकर अपने दादा, नानी आदि के नाम से आवास योजना का लाभ पैसा निकाल रहे हैं और इसमें पंचायत से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायत में इस तरह की विसंगतियों को लेकर उन्होंने जब शिकायत अतिरिक्त प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास राधेश्याम जुलानिया और जिले के प्रशासन से की तो उनके निर्देश पर जांच कमेटी का गठन करके जांच कार्य के लिए टीम को मौके पर भेजा गया था जहां सरपंच अपने गुर्गों के साथ मिलकर उक्त कार्य में न सिर्फ बाधा डालने का प्रयास किया बल्कि उप सरपंच के खिलाफ झूठा मुकदमा भी लगवाया गया है और इसमें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मिली भी मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि यह अकेले उलहीकला पंचायत में भ्रष्टाचार, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नहीं हो रहा है। बल्कि जिले में अगर इसकी जांच कराई जाए तो पंचायत में करोड़ों का घोटाला सामने आ सकता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...