देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर रविवार की शाम पांच बजे आटो व स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में आटो सवार ससुर व बहू की मौत हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज बनारस में चल रहा है। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार सभी घायल मौके से फरार हो गए। पड़री थाना क्षेत्र के नदिगहना तेलिया का पुरा गांव निवासी संतलाल के बेटे अनिल की शादी लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा गांव की नीलम (22) से हुई थी। रविवार को संतताल पड़री के देवपुरवा गांव निवासी बबलू यादव की आटो बुक कराकर अपनी बहू नीलम की विदाई कराने धसड़ा गया था। चील्ह के खम्हरिया के रहने वाले उसके बेटे का साढू रामदास (45) भी साथ थे। शाम करीब चार बजे संतलाल अपनी बहू की विदाई करा कर घर लौट रहा था। आटो जैसे ही मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर करनपुर पहाड़ी पर पहुंचा कि तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने आटो में टक्कर मार दी। आटो के परखचे उड़ गए और आटो खाई में जा गिरा। हादसे में संतलाल, उसकी बहू नीलम, उसके बेटे का साढू रामदास तथा आटो चालक बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर स्कार्पियो दुर्घटना के बाद खाई में चली गई। करनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सालय भेजवाया। जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने संतलाल तथा नीलम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामदास को वाराणसी रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने स्कार्पियों केे कब्जे में ले लिया। मिर्जापुर-रीवा सड़क खस्ता हाल है। इस पर चलना जोखिम भरा हो गया है। हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती चली जा रही है। अपने विन्ध्याचल मंडल के दौरे के दौरान सूबे के मुखिया ने इस सड़क के बारे में पूछताछ की तो अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क को गड्ढा मुक्त करने से काम नहीं चलने वाला है। इसको फिर से बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने इसके गड्ढों को भरने की ताकीद की थी लेकिन अफसरों ने कुछ नहीं किया।
तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS
अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...
Comments
Post a Comment