Skip to main content

रीवा- मिर्जापुर रोड पर बनेगा पर्यटन हब

ADA Board की Meeting में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय अब केवल Master Plan Map से लगेगा विकास शुल्क ALLAHABAD: एडीए बोर्ड की मंशा अमल में आई तो संगम किनारे रीवां- मिर्जापुर रोड पर पर्यटन हब बनाया जाएगा। वहां होटल के साथ टाउनशिप व ओपेन एरिया को आकर्षक रूप से डेवलप किया जाएगा। मंगलवार को कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल की अध्यक्षता व जिलाधिकारी संजय कुमार और एडीए वीसी बीसी गोस्वामी की मौजूदगी में हुई एडीए बोर्ड की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया. तीन दिन में तालाबों का सर्वे बोर्ड की पिछली मीटिंग में शहर के 42 तालाबों को चिह्नित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने का आदेश दिया गया था। मंगलवार को प्रस्तुत रिपोर्ट में केवल 14 तालाब शामिल थे। नाराज बोर्ड ने तीन दिन में शेष तालाबों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। ईश्वरशरण के पास स्टेट लैंड की 6000 वर्ग फीट की जमीन पर ग्रुप हाउसिंग बनाने की योजना है. रेवेन्यू जेनरेट करेगा एडीए मीटिंग में वर्ष 2017- 2018 के बजट पर चर्चा करते हुए टार्गेट बढ़ाया गया। विकास शुल्क को 20 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ रुपए किया गया। शमन शुल्क 35 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ करने का निर्णय लिया गया। अवस्थापना निधि का 88 करोड़ रुपया एडीए बोर्ड ने 10- 12 वर्ष पहले फ्रिज किया था। अब अ‌र्द्धकुंभ की तैयारी को देखते हुए बोर्ड ने 88 करोड़ की फ्रिज धनराशि को डीफ्रीज करने का निर्णय लिया है. संगम किनारे बनेगी टाउनशिप जून फ‌र्स्ट वीक में दो दिन के दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीए व एडमिनिस्ट्रेशन को इलाहाबाद में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया था। उसी पर अमल करते हुए रीवां मिर्जापुर- रोड पर खाली जमीन को चिह्नित किया गया है। यहां टाउनशिप के साथ होटल व पर्यटन हब बनाने का निर्णय लिया गया. नक्शे का Confusion खत्म अभी तक विकास शुल्क दो मैप के आधार पर लिए जाते थे। मास्टर प्लान और रेवेन्यू के मैप से चार्ज लगाया जाता था। मास्टर प्लान के आधार पर विकास शुल्क अलग और महायोजना के प्लान से विकास शुल्क अलग रहता था। डेवलप एरिया में दस प्रतिशत और नान डेवलप एरिया में ज्यादा विकास शुल्क लगाने का नियम है। इसे लेकर आए दिन विवाद होता था। बोर्ड मीटिंग में निर्णय लिया गया कि अब मास्टर प्लान नक्शे पर ही विकास शुल्क लिया जाएगा। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी में ब्याज दर बैंकों की अपेक्षा अधिक होने की बात कही गई थी। इसे कम करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन एडीए बोर्ड ने प्रस्ताव खारिज कर दिया.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...