फोटो- 11 - मारपीट एवं लूट की जानकारी देता अस्पताल में भर्ती पीड़ित।
घायल ने दो आरोपी के पुलिस को बताए नाम
रजिस्ट्री कराने सीधी जा रहा था युवक, नकटा गांव के पास हादसा
रीवा। रीवा न्यूज़ मीडिया प्रतिनिधि
स्कूटी में दो लाख रुपए की रकम रखने के बाद जमीन संबंधी दस्तावेज लेकर रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक पर उसका पीछा कर रहे हमलावरों ने प्राण घातक हमला करते हुए दो लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम देकर निकल गए हैं। मारपीट में गंभीर रूप से घायल भूपेन्द्र तिवारी पुत्र राममणि तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी सलैया थाना कमर्जी को गंभीरावस्था में इलाज के लिए एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने सलैया गांव से सीधी शनिवार की दोपहर जा रहा था। जैसे ही नकटा गांव के पास पहुंचा इसी बीच हॉकी, रॉड, डंडा आदि से लैस आधा दर्जन की संख्या में रहे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया। इसी बीच आरोपियों ने उसके पास रखे हुए दो लाख रुपए की रकम लेकर निकल गए। उसका आरोप है कि हमलावर आरोपियों में अर्पित तिवारी, अंकित तिवारी को वह पहचानता है। जबकि अन्य हमलावरों को वह नहीं पहचान पाया।
गांव से कर रहे थे पीछा
पीड़ित भूपेन्द्र तिवारी ने अंदेशा जताते हुए बताया कि लूट-पाट के इरादे से हमलावर आरोपी उसके गांव सलैया से ही पीछा कर रहे थे। चूंकि आरोपी अर्पित और अंकित उसके गांव के ही रहने वाले हैं और शायद उन्हें मालूम था कि स्कूटी में वे रकम लेकर सीधी जा रहे हैं। जिसके चलते आरोपियों ने उनका पीछा किया और नकटा गांव के पास सुनसान स्थान होने के कारण वे घटना को अंजाम दिए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा लूटी गई रकम दो लाख रुपए वे जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय सीधी जा रहे थे।

Comments
Post a Comment