Skip to main content

खुशखबरी : बोर्ड परीक्षाओं में अगर आपके हैं इतने प्रतिशत अंक तो MP सरकार देगी लैपटॉप

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 28 जून, 2017 को छात्र-छात्राओं को भोपाल में लेपटाप वितरित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 85 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र इस योजना से लाभांवित होंगे। इस योजना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक लाने की योग्यता तय है। इस वर्ष मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 18 हजार 578 विद्यार्थियों को प्रति छात्र 25 हजार प्रत्येक के मान से लेपटाप के लिए राशि दी जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2009-10 से मेधावी छात्र-प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की है। पिछले वर्ष 17 हजार 896 छात्रों को लेपटाप खरीदने के लिए 44 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि वितरित की गई थी। तैयारियों की समीक्षा सचिव स्कूल शिक्षा दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 28 जून को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों से आने वाले छात्रों के लिए आवास एवं अन्य व्यवस्था तय करें। कार्यक्रम में छात्र एवं शिक्षक मिलाकर करीब 20 हजार व्यक्तियों की भागीदारी रहेगी। शिक्षक प्रोत्साहन योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक प्रोत्साहन योजना भी संचालित की जा रही है। योजना में सामान्य शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत या उससे अधिक एवं कक्षा 12वीं में 80 प्रतिशत या अधिक छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत या उससे अधिक तथा कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत या अधिक छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर चयनित शिक्षक को प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये दिये जाने का प्रावधान है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...