Skip to main content

10-10 रुपए के नोट गिराकर कैश वैन से 2 मिनट में उड़ाए 43 लाख

भोपाल। नोट गिराकर चोरी करने वाले गिरोह ने गुरुवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर राजधानी के एमपी नगर जोन-2 स्थित बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के एटीएम पर खड़ी कैश वैन से 43 लाख रुपए से भरा ट्रंक उड़ा दिया।
राजधानी में हनुमानगंज के बाद कैश वैन से ट्रंक चुराने की यह दूसरी वारदात है। चार से पांच बदमाशों ने महज 2 मिनट 20 सेकंड में पूरी वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना एटीएम के पास होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हैरानी की बात तो यह है बड़ी आसानी से बदमाश वैन से कंटेनर उठाकर ले जाता है और किसी की नजर तक नहीं पड़ती। कैश वैन लॉजी कैश कंपनी की थी। घटना के बाद डीआईजी ने एसपी साउथ सिद्धार्थ बहुगुणा तक को मैदान पर उतारते हुए पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी। हालांकि, पुलिस घटना के बाद दक्षिण के चोर गैंग पर संदेह जता रही है, लेकिन घटना के 6 घंटे बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया था।
पहले ही एटीएम में रुपए डालते हुई वारदात
एमपी नगर पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर लॉजी कैश कंपनी की कैश वैन रुपए लेकर एटीएम तक पहुंचती है। उन्हें गुरुवार को कुल 10 एटीएम में कैश डालने थे, लेकिन एमपी नगर में पहले ही एटीएम में रुपए डालने के दौरान कैश चोरी हो गए।
-इस तरह दिया वारदात को अंजाम
1 - लॉजी कैश कंपनी की वैन एमपी नगर जोन-2 स्थित बीओआई एटीएम पर आकर रुकती है। इससे कंपनी के कस्टोडियन ऋ षभ मिश्रा अपने साथी विपिन दास के साथ वैन से 12 लाख रुपए लेकर गार्ड भुवनेश चौहान के साथ एटीएम सेंटर के अंदर जाते हैं। भुवनेश एटीएम का शटर आधा बंद कर गेट के बाहर खड़ा हो जाता है, जबकि चालक रोहित परिहार वैन में ही बैठा रहता है।
2 - एक बदमाश एटीएम के पीछे से साइड से आकर वैन के पीछे कुछ दूरी पर खड़ा हो जाता है। इसी दौरान सामने से आया दूसरा बदमाश उसके हाथ से कुछ लेते हुए आगे निकल जाता है। इसके बाद तीन से चार बदमाश बारी-बारी से वैन को चारों ओर से घर लेते हैं।
3 - एक बदमाश वैन के बाजू से निकलते हुए बाजू से गार्ड के सामने 10-10 रुपए के नोट गिराकर भुवनेश को नोटों की तरफ इशारा करता है। एक अन्य बदमाश चालक रोहित को नोट गिरे होने का इशारा करते हुए निकल जाता है।
4- रोहित और भुवनेश नोट उठाने में लग जाते हैं। इसी दौरान वैन के पीछे खड़ा बदमाश वैन के पास जाकर वैन खोलकर कैश ट्रंक उठाकर पैदल बोर्ड ऑफिस चौराहा की तरफ निकल जाता है।
डीआईजी संतोष सिंह से सीधी बात
सवाल - दिनदहाड़े एमपी नगर से इतनी बड़ी वारदात के बाद पुलिस की कार्रवाई क्या रही?
जवाब - आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी साउथ के नेतृत्व में टीम लगी है। शहर में नाकेबंदी कर हर जगह तलाशी ली जा रही है।
सवाल - एमपी नगर में नोट गिराकर चोरी की लगातार वारदातें होने के बाद भी इस पर रोक क्यों नहीं लग पा रही?
जवाब - पहले की वारदातों के बारे में मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेंगे।
सवाल - इतनी बड़ी वारदात के बाद क्या किसी की जिम्मेदारी तय होगी?
जवाब - हमारा पूरा ध्यान आरोपियों को पकड़ने पर है। मामले की जांच की कराई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...