Skip to main content

कॉलेजों की शिक्षा में अतिथि विद्वानों का अहम रोल

सरकारी कॉलेजों में अभी भी प्राइवेट संस्थानों का कब्जा नहीं हो पाया है और इसके लिए कहीं न कहीं अतिथि विद्वानों के अथक परिश्रम और उनकी मेहनत का यह परिणाम है कि उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कालेज छात्र-छात्राओं से सुसज्जित हैं। जबकि स्कूल शिक्षा में प्राइवेट स्कूलों का बोलबाला है और सरकारी स्कूलें लगातार बंद हो रही हैं यह चिंतन का विषय है। टीआरएस कॉलेज के सभागार में अतिथि विद्वानों की दशा और दिशा विषय पर मुख्य अतिथि की आसंदी से अपनी बात रखते हुए देवतालाब विधानसभा के विधायक गिरीश गौतम ने यह बात कही है। अपने जोशीले उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बंद कमरे में गोष्ठी करके समस्या का समाधान संभव नहीं है। अतिथि विद्वानों की जो भी दशा खराब है उसके लिए बंद कमरे की बजाय पुलिस थानों पर सामने आकर लड़ाई लड़नी होगी और हक पाने के लिए लड़ाई लड़ना लोकतंत्र में सभी का अधिकार होता है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अतिथि विद्वानों की समस्या को वे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और उनका पूरा प्रयास होगा कि जो भी समस्या है उसका निराकरण हो सके।
लोकतंत्र के लिए करें सही चुनाव
सभागार में अपने जोशीले उद्बोधन के दौरान उन्होंने अतिथि विद्वानों के उस नारों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नारे लगाना छोड़ दें। सरकार बदलने से समाधान नहीं होगा। जो भी सरकारें हों वे अतिथि विद्वानों की समस्या का निराकरण करें और यह प्रयास करना होगा कि और इसके लिए लड़ाई भी लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जाति से हटकर लोगों को अब लोकतंत्र बचाने के लिए योग्य और सही प्रतिनिधि का चुनाव करना होगा। तभी लोकतंत्र की रक्षा संभव होगी। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा विभाग के एडी रामनरेश तिवारी, सरपंच संघ के पदाधिकारी मुनीन्द्र तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अतिथि विद्वानों की दशा और दिशा जो विषय रखी गई है वह अहम है। दशा इसलिए कि वे कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लगन और निष्ठा के साथ मेहनत करके पढ़ाई कराते हैं और कॉलेज की साख को बनाए हुए हैं और दिशा इसलिए कि अतिथि विद्वानों की जो भी मांगें हैं उसके तहत उन्हें स्थायी रूप से समान वेतन, समान कार्य एवं अन्य समस्याओं का निराकरण न होने के स्थिति खराब है। लेकिन वे चिंता न करें। हर समस्या का समाधान होता है और उनकी भी समस्याओं का समाधान सरकारें करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...