Skip to main content

स्कालरशिप चाहिए तो देनी होगी 75 फीसदी उपस्थिति

आरक्षित वर्ग के स्कूली छात्र-छात्राओं को अब तक आंख मूंदकर दी जा रही स्कालरशिप पर प्रदेश सरकार ने अंकुश लगा दिया है। अब यदि छात्र-छात्राओं को स्कालरशिप चाहिए तो उन्हें कम से कम 75 फीसदी उपस्थिति देनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग के बाद हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग ने भी इस संबंध में पत्र जारी कर जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि इसमें दिव्यांगों और गंभीर या लाइलाज बीमारी से पीड़ित छात्रों को थोड़ी राहत दी गई है।
संस्था प्रमुख के पास विकलांगता या बीमारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ऐसे छात्रों को छात्रवृत्ति दी जा सकेगी। लम्बे समय से बीमार छात्रों को भी मेडिकल रिपोर्ट सबमिट करनी पड़ेगी। आदेश आने के बाद संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग की ज्वाइंट डायरेक्अर रश्मि शुक्ला ने पत्र लिखकर संभाग के चारों डीईओ को निर्देश पालन करने के लिए कहा है।
इसलिए लेना पड़ा निर्णय
अब तक सरकारी स्कूल में नाम लिखाने के बाद छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के हकदार हो जाते थे। आर्थिक स्थिति ठीक होने के बाद भी वे छात्रवृत्ति का दावा करते थे। स्कूल में नाम लिखवाने के बाद वे बड़े शहरों में ट्यूशन लेने चले जाते थे और स्कूल में परीक्षा के समय उपस्थित होते थे। जिसके कारण छात्र उपस्थिति कम दिखती थी। जिससे बड़ी धनराशि शासन को खर्च करनी पड़ती थी।
शिक्षा का स्तर बढ़ाने का प्रयास
निर्देश की व्याख्या करते हुए जेडी स्कूल शिक्षा रश्मि शुक्ला ने बताया कि जब छात्र 75 फीसदी उपस्थिति स्कूल में दर्ज कराएंगे तो उन्हें छात्रवृत्ति के साथ ही अध्ययन का भी लाभ मिलेगा। उपस्थिति अनिवार्य होने पर स्कूलों में छात्र संख्या भी ठीक रहेगी। जिससे स्कूल के शिक्षक पढ़ाएंगे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
मांगा गया है पालन प्रतिवेदन
शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो निर्देश जारी होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश का पालन प्रतिवेदन भी एक माह के अंदर मांगा गया है। एक माह की उपस्थिति भी संकुलवार जेडी कार्यालय में बुलाई गई है। उपस्थिति को लेकर समय-समय पर निरीक्षण रोस्टर भी तैयार किया जा रहा है। अनुपस्थित छात्र को उपस्थित न दिखाएं इसके लिए प्राचार्यों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। स्कूल समय पर निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में उपस्थित मिलने वाले छात्र और क्लास में अनुपस्थिति की स्थिति में संस्था प्रमुख को जिम्मेदार माना जाएगा।
छात्रवृत्ति के मामले में शासन के सख्त निर्देश हैं। 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य की गई है। कम उपस्थित वाले छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। कुछ रेयर मामलों में छूट का प्रावधान भी रखा गया है।
-रश्मि शुक्ला, ज्वाइंट डायरेक्टर
स्कूल शिक्षा विभाग, रीवा।
उच्चशिक्षा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
दिव्यांगों और बीमार छात्रों को भी प्राचार्य को देना होगा प्रमाण

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...