Skip to main content

महिलाओं के लिए कठिन होती है राजनीति की डगरः नंदकुमार

व्यक्ति से बड़ा परिवार, परिवार से बड़ा समाज, समाज से बड़ा धर्म और उससे भी बड़ा राष्ट्रधर्म होता है। हमारे लिए इससे बड़ा और कुछ भी नहीं। यह मन भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का है। यह सही है कि राजनीति पुरूषों के लिए जितनी आसान है उतनी ही महिलाओं के लिए कठिन है। कठिनाई परिवार से शुरू होती है। परिवार का संचालन और देखभाल भी महिलाओं को करना पड़ता है। परिवार के साथ राजनीति में समय देना उसी तरह है जिस तरह सर्कस के कलाकार तार पर अपना संतुलन बनाकर चलते हैं। ठीक उसी तरह राजनीति में बहनों को कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ता है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में महिलाओं की भूमिका निरंतर बढ़ रही है। तो सरकार भी महिलाओं के लिए बराबर सोच रखती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी हो सके इसके लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित की है और यह एक बड़ी उपलब्धि है।
सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की है अहम भूमिका
समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका अहम है और वे अपने इस दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। इससे समाज में एक अच्छा माहौल बनेगा और पार्टी भी इससे मजबूत होगी। उन्होंने सनातन भारतीय संस्कृति पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं को सख्ती का स्वरूप माना गया है। जरूरत है कि वे अपनी इस शक्ति को न सिर्फ पहचाने बल्कि समाज और देश एवं पार्टी के लिए उपयोग भी करें।
सरकार की योजनाएं बताएं
सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपना उद्बोधन देते हुए सत्ता और संगठन का समन्वय आर्दश स्वरूप की व्याख्या करते हुए महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के बीच पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति को अवगत कराएं व सरकार की योजनाओं को बताने का भी काम करें। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी की महामंत्री एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कृष्णा गौर ने भी भाजपा नेत्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी की महिलाएं सुचिता की राजनीति का ध्वज वाहक बनकर पार्टी संगठन को व्यापक स्वरूप दें। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर ने भी अपने विचार रखे।
शिक्षकों का होगा सम्मान
कार्यक्रम में तय किया गया है कि शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त होने वाली शिक्षक बहनों को भाजपा महिला मोर्चा सम्मानित करेगा। तो इसी तरह अन्य सामाजिक कार्य किए जाने को लेकर भी चर्चा करके निर्णय लिया गया है। बैठक में विधायक पारुल साहू, श्रीमती नीलम मिश्रा, रेखा विशेन जिला पंचायत अध्यक्ष, उमा देवी खटिक विधायक, पन्नावाई प्रजापति, महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, ममता पाण्डेय, मीना विशेन, श्रीमती माया सिंह, महामंत्री माया नरोलिया, सुमन शर्मा, श्रेष्ठा जोशी, विजया चौपड़ा, सुषमा जैन, बविता परमार, महिला मोर्चा की प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष मनीषा पाठक सहित महिला मोर्चा की बहनें शामिल रही।
फोटो- 18- कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष।
19- कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की पदाधिकारी।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...