मप्र के मुखिया व प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रीवा आने को लेकर दो दिनों से चल रही अटकलों के बीच रविवार की सुबह उस समय प्रशासन और भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मायूष हो गईं जब सुबह साढ़े 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मुख्यमंत्री का रीवा दौरा कार्यक्रम किसी कारण स्थगित कर दिया गया है। जबकि इसके पूर्व तक प्रशासन के आलाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए थे। पुलिस कन्ट्रोल रूम में जिले के एक दर्जन से ज्यादा पुलिस अधिकारी एवं दो सैकड़ा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
चोरहटा हवाई पट्टी से लेकर राजनिवास तक चप्पे-चप्पे में पुलिस बल तैनात किए जाने सहित नाकेबंदी भी की गई थी। भाजपा कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील रहा। लेकिन जैसे ही भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्यमंत्री रीवा नहीं आ रहे हैं प्रशासन जहां अपनी तैयारी को तोड़कर जगह-जगह लगाए गए बैरीकेट्स एवं की गई नाकेबंदी को हटाने लगा वहीं भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक में मौजूद महिला मोर्चा की भाजपा नेत्रियों में भी मुख्यमंत्री के न आने को लेकर मायूषी साफ नजर आ रही थी।
नंदकुमार ने पूरी की कमी
हालांकि इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार चौहान कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंचे और उन्होंने महिला मोर्चा के लोगों को राष्ट्रधर्म का पाठ पढ़ाते हुए कार्यक्रम में बल दिया। बता दें कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पहले उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेना था। भोपाल में बैठक होने के कारण उनका यह कार्यक्रम स्थगित कर समापन सत्र के लिए निश्चित किया गया था। पूरी तैयारी भी प्रशासन और महिला मोर्चा की ओर से की गई थी। ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।
फोटो- 22ः पुलिस कन्ट्रोल रूम में मौजूद बल व सूचना मिलते ही वापस लौटते पुलिस अधिकारी।
एक दिन पहले से तैयारी में जुटे थे प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता
तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS
अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

Comments
Post a Comment