रतलाम। ताल लसूडिया मार्ग पर देर रात 2:30 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की हो गई और 17 लोग घायल हो गए। मृतकों में सभी महिलाएं हैं। 13 घायलों को ताल और 4 को जावरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के अनुसार ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
जानकारी के मुताबिक बरखेड़ा खुर्द और इसके आस-पास के गांवों के गुर्जर समाज के लोग राजस्थान के गर गोटा से अपने आराध्य देवनारायण के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से 5 घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस पहुंचने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की खबर लगने के बाद बरखेड़ा खुर्द और अन्य गांवों में मातम छा गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों और घायलों के परिजन भी सुबह जावरा और रतलाम के अस्पताल पहुंच गए।
मृतकों के नाम
1 - शारदाबाई पिता बाजू सिंह गुर्जर उम्र 22 साल निवासी ग्राम कुशालपुर थाना ताल
2 - अंतर बाई पति कचरु सिंह गुर्जर उम्र 50 वर्ष निवासी बरखेड़ा खुर्द
3 - रामकुंवर पति कमल सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी बरखेड़ा खुर्द
4 - भूरी पिता बापू सिंह गुर्जर उम्र 14 वर्ष निवासी देवगढ़ हाल मुकाम बरखेड़ा खुर्द
5 - सोहन बाई पति रतन लाल प्रजापति उम्र 55 वर्ष बरखेड़ा खुर्द
Comments
Post a Comment