Skip to main content

कलेक्टर की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक संपन्न

आगामी 30 सितम्बर को दशहरा और एक अक्टूबर को मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार सहित वरिष्ठ अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि इन त्योहारों को शांति और सदभाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व के दौरान निकलने वाला चल समारोह पारंपरिक स्थानों से ही होकर गुजरेगा। चल समारोह शाम 6 बजे उपरहटी स्थित किला से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुये रात्रि में एनसीसी ग्राउण्ड पहुंचेगा। जहां पर रावण वध का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। वहीं दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 30 सितम्बर को दशहरा के दिन किया जायेगा। किन्हीं कारणों से दशहरा के दिन नहीं विसर्जित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन अगले दिन एक अक्टूबर को दोपहर एक बजे तक  किया जा सकेगा। इसके पश्चात दोपहर दो बजे से मोहर्रम का जुलूस निकाला जायेगा।
इस दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन दोनों त्यौहारों के मद्देनजर सभी निर्धारित  स्थानों पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत और सड़कों की मरम्मत, पर्याप्त पुलिस बल आदि व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु पर्याप्त पानी की उपलब्धता रहेगी। प्रतिमाओं का विसर्जन विश्वकर्मा घाट घोघर और छतुरिया घाट में बनाये गये कुण्डों में किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों त्योहारों को देखते हुये सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था के लिये समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया। शांति समिति के सदस्यों की ओर से भी त्योहारों के संबंध में सुझाव और समस्यायें जिला प्रशासन के समक्ष रखी गई। जिन पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन जिला प्रशासन द्वारा दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...