शिवपुरी में एक युवक को अपने दोस्त की बहन से बातचीत करना महंगा पड़ गया. बहन से बात करता देख नाराज दोस्त ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक की लात-घूसों और बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे व्यरेल भी कर दिया. पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मारपीट व अन्य विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के बाजाघर के पास चार दोस्तों द्वारा एक युवक की बेल्टों और लात-घूसों से जमकर मारपीट का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को दोस्तों ने ही बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो के वायरल होते ही पीड़ित युवक भी थाने जा पहुंचा और चारों युवकों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट का मामला दर्ज कराया.
पीड़ित युवक अमर बंसल के अनुसार आकाश दीवान और गौरव भीलवाल उसके घर आए औैर अपने साथ ले गए. दोनों अमर को लेकर बाजाघर के पास पहुंचे. यहां विक्की सेजवार और मुकुल मांझी मिल गए. चारों ने अमर को बंधक बना लिया और पूछने लगे की तू हमारी बहन से क्यों बात करता है. इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर चारों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की. आरोपियों ने मारपीट का एक वीडियो भी बना लिया और उसे सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही अमर पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने चारों युवको पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

Comments
Post a Comment