पन्ना । जिले का केंद्रीय विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार एक टीचर ने प्राचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर और एसपी ने जांच के आदेश दे दिए है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में लाइब्रेरियन के पद पर पदस्थ टीचर ने स्कूल के प्राचार्य पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। टीचर का आरोप है कि प्राचार्य ने स्कूल कैंपस में बने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेडछाड की। पीडित शिक्षिका पिछले चार दिनों से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन पुलिस की लापरवाही के रवैये के कारण आरोपी प्राचार्य को संरक्षण मिल रहा है। पीडिता टीचर साल 2008 से इस स्कूल में पदस्थ है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर और एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है। इस मामले में महिला अधिकारियों की टीम मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि साल 2015 में तत्कालीन कलेक्टर आरके मिश्रा के खिलाफ इसी स्कूल की महिला प्राचार्य ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। जिस कारण से मिश्रा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था। इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर इस स्कूल के प्राचार्य पर खतरे के बादल मंडराने लगे है।
Comments
Post a Comment