Skip to main content

कुठुलिया प्लांट से पानी सप्लाई हुई आधी, एक हफ्ते से शहर की दर्जनभर टंकियां सूखी

शहर के बड़े हिस्से में पानी की जरूरत को पूरा करने वाले नगर निगम के कुठुलिया फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई आधी हो गई है। जिससे शहर की करीब दर्जनभर टंकियां सूखी पड़ी हैं। बड़ी आबादी त्योहार के समय बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज नजर आ रही है। यह स्थिति बीते एक सप्ताह से चल रही है। इसके बीच बिजली सप्लाई और तकनीकी खराबी को कारण बताया जा रहा है। नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से जल आपूर्ति शुरू कराई है, लेकिन वह भी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। बताया जा रहा है कि शहर की कई टंकियां इन दिनों पानी से नहीं भर पा रही हैं। जिसके चलते शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। अगर पानी आता भी है तो जरूरत के हिसाब से काफी कम पानी मिलने के कारण लोगों की आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। विभाग के जिम्मेदारों का तर्क है कि बिजली विभाग की पेट्रोलिंग और कुठुलिया फिल्टर प्लांट में तकनीकी समस्या आ जाने के कारण टंकियां बराबर नहीं भर पा रही हैं। बिजली की समस्या दूर होने व तकनीकी खराबी ठीक करने में विभाग लगा हुआ है।
सिर्फ 15 एमएलडी हो रही सप्लाई
कुठुलिया फिल्टर प्लांट से 31 एमएलडी पानी की सप्लाई करने की क्षमता है। लेकिन इन दिनों बमुश्किल 15 से 20 एमएलडी के बीच पानी की सप्लाई हो पा रही है। जिसके चलते शहर की लगभग आधा दर्जन टंकियां पानी से लबालब होने की बजाय सूखी हुई हैं। बराबर पानी की सप्लाई न होने से बड़ी टंकियां खाली हैं। पानी की समस्या के चलते शहर की चिरहुला टंकी, हॉस्पिटल टंकी, हाऊसिंग बोर्ड की चिरहुला टंकी, समान टंकी, पड़रा, दीनदयाल धाम, पद्मधर कालोनी, शांति बिहार क्षेत्र की सभी टंकियों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है।
ये मोहल्ले हैं प्रभावित
पानी सप्लाई न होने के कारण पाण्डेन टोला, उपरहटी, तरहटी, कटरा, बिछिया, पुष्पराज नगर, पड़रा, ढेकहा, नेहरू नगर, संजय नगर,समान, चिरहुला कालोनी, द्वारिका नगर, पीटीएस, पुलिस लाइन सहित अन्य मोहल्ले प्रभावित हैं।
हाल ही में बदली गई थी मोटर
फिल्टर प्लांट में खराबी आने की बात कहकर विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि त्योहार के समय में जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि फिल्टर प्लांट में हाल ही में 370 एचपी की मोटर सेट लगाई गई थी। ननि आयुक्त ने बताया कि बिजली के स्टार्टर में तकनीकी खराबी आ आने और बराबर बिजली न मिलने के कारण मोटर पम्प नहीं चल पा रहे हैं। जिसके चलते पानी की कुछ समस्याएं आई हैं और उन्हें जल्दी ही ठीक कर लिया जाए
बिजली विभाग की पेट्रोलिंग होने से पम्प नहीं चल पा रहे हैं। यह सही है कि फिल्टर प्लांट में लगाए गए स्टार्टर में कुछ तकनीकी समस्याएं भी आ रही हैं। जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली बराबर मिलने लगेगी तो पानी सप्लाई ठीक हो जाएगी।
-सौरभ कुमार सुमन, आयुक्त
नगर पालिक निगम, रीवा।
फोटो- 32- टैंकर से पानी भरने की फाइल फोटो।
त्योहार में बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रही बड़ी आबादी

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...