Skip to main content

उद्दोग मंत्री द्वारा रीवा में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का भूमिपूजन

405.87  लाख रूपये की लागत से 504 आवास व 30 दूकाने बनेंगी
प्रधानमंत्री आवास योजना (सबके लिये आवास-2022) के तहत नगर निगम क्षेत्र के कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 43 में 405.87 लाख रूपये की लागत से बनाये जाने वाले 312 ई.डब्ल्यू.एस., 120 एल.आई.जी, 72 एम.आई.जी. व 30 दूकानों व अधोसंरचना विकास कार्यों का आज उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर मुख्यअतिथि के तौर पर सम्बोधित करते हुए श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि झुग्गी मुक्त व आवास युक्त शहर बनेगा रीवा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो संकल्प लिया है उसी के अनुक्रम में प्रत्येक गरीब का अपना स्वयं का पक्का घर होगा। रीवा शहर में प्रथम चरण में 2200 आवास बनाकर कच्चे घरों में रहने वालो को पक्का घर समय सीमा में दिया जायेगा तथा आने वाले समय से ऐसा कोई व्यक्ति नहीं बचेगा जिसे पक्का आवास न मिले। उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में रीवा नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। शहर में मीठे पानी की घर-घर सप्लाई, गंदे पानी का निष्पादन व कचरे के प्रबंधक को अमली जामा पहनाकर रीवा शहर को देश के विकसित व स्वच्छ, सुंदर शहरों की श्रेणी में लाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने नगर वासियों से शहर के विकास में सहयोग की अपेक्षा भी की।
कार्यक्रमों सम्बोधित करते हुए महापौर ममता गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से देश के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन स्तर उठाने का प्रधानमंत्री जी का संकल्प सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को कुशलता के साथ रोजगार के संसाधन भी मुहैया कराये जा रहे हैं। इससे पूर्व आयुक्त नगर निगम सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि सात एकड़ में बनाये जाने वाले इस प्रोजेक्ट का कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिये आवास का सपना शीघ्रपूरा होगा और वह भी पक्के व व्यवस्थित घरों में रह पायेंगे।  उल्लेखनीय है कि जागरण इन्फ्रा प्रोजेक्ट एवं सांई कंस्ट्रक्शन कम्पनी इस निर्माण की संयुक्त एजेंसी हैं। जिनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि समय सीमा में कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। आभार प्रदर्शन करते हुए जागरण इन्फ्रा प्रोजेक्ट के संजीव मोहन गुप्त ने कहा कि एजेंसी द्वारा पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय में आवासों का कार्य पूरा कराया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...