Skip to main content

बेटी की शादी के लिए शॉपिंग करने आए थे, रुपयों का बैग ले उड़े बदमाश

पकने का झांसा देकर उड़ाया रुपयों से भरा बैग- छप्पन दुकान की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश इंदौर. तुकोगंज इलाके में छप्पन दुकान पर नाश्ता करने रुके व्यापारी की कार से बदमाश दो लाख रुपए का बैग चुरा ले गए। कार में बैठे ड्राइवर को बदमाशों ने गाड़ी से ऑइल टपकने का झांसा देकर नीचे उतारा फिर नजर बचाकर बैग ले भागे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित की तलाश की जा रही है। 
तुकोगंज पुलिस ने बताया, राजमोहल्ला निवासी हेंडलूम व्यापारी प्रियेश पारख (२८) अपने मामा संजय सुराणा के साथ छप्पन दुकान पर नाश्ता करने के लिए सोमवार शाम ६ बजे आए थे। संजय अपनी बेटी की शादी की खरीददारी करने के लिए महाराष्ट्र से आए हैं। कार में पीछे एक बैग में दो लाख रुपए व दस्तावेज रखे थे। कार में ड्राइवर जगदीश बैठा हुआ था। तब एक व्यक्ति उसके पास आया और बोला, गाड़ी से ऑइल टपक रहा है। जगदीश गाड़ी से उतरा और बोनट खोलकर देखा, जब ऑइल नहीं दिखा तो वापस गाड़ी में आकर बैठ गया। जब प्रियेश व संजय वापस कार में आए तो बैग गायब देख चौंक गए। उन्होंने ड्राइवर से भी पूछा तो वो भी घबरा गया। उसने बताया, एक व्यक्ति गाड़ी के पास आया था। उसने ऑइल टपकने की बात कही तो उसने नीचे उतरकर देखा था। संभवत: वही व्यक्ति व साथी बैग ले गए हैं। ड्राइवर के साथ वो लोग काफी देर तक छप्पन दुकान पर बदमाश की तलाश करते रहे, लेकिन वो नहीं नजर आया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कार से बैग निकालते हुए बदमाश नजर आया है।
पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। इंदौर में लगातार इस तरह की वारदात हो रही है। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिख भी रहे है, लेकिन पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के कारण बदमाश पकड़ में नहीं आ रहे। इस कारण बदमाश बेफ्रिक होकर वारदात को अंजाम दे रहे है। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...