Skip to main content

मध्यप्रदेश में अली बाबा 40 चोरों की सरकार: दीपक बाबरिया


कांग्रेस से सरकार पर किया प्रहार, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया का भाजपा सरकार पर हमला

सतना। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर खुला हमला बोला। कहा कि मध्यप्रदेश में अली बाबा और 40 चोरों की सरकार चल रही है। चित्रकूट उपचुनाव के मद्देनजर सतना पहुंचे बावरिया ने इस दौरान कहा कि जिन 13 सालों में शिवराज को चित्रकूट की याद नहीं आई आज अचानक वे यहां उदारमना होकर घोषणाओं की बारिश कर रहे हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहे। बाबरिया ने कहा कि चित्रकूट का उपचुनाव पूरे प्रदेश के लिये मायने रखता है। बावरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास का छद्म आवरण बना रखा है। हकीकत यह है कि पूरे देश में सबसे कम विकास मध्यप्रदेश में हुआ है। 15 सालों में जिस प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शुमार होना चाहिये था वह इस मध्यप्रदेश सरकार के कारण अभी भी पिछड़ा है।

मंत्रिमंडल पूरी तरह से भ्रष्टाचार पर उतरा 

15 साल में 150 किसानों ने इस राज्य में आत्महत्या कर ली जिनमें से 2 सतना जिले के भी हैं। यह सरकार इतनी भष्ट है कि पहले कहानियों में भष्ट के लिये अली बाबा 40 चोर का नाम आता था। अब यह सरकार अली बाबा 40 चोर की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिमंडल पूरी तरह से भ्रष्टाचार पर उतरा हुआ है। इनके विरुद्ध 3000 से ज्यादा मामले लोकायुक्त में पेंडिंग पड़े हुए हैं। जहां मंत्री ही प्रजा का शोषण करने लगता है, मुख्यमंत्री जो पालक माने जाते हैं वे भी शोषण में शामिल हों तो उस प्रदेश को कोई बचा नहीं सकता।

झूठे वायदे किये जा रहे

 ऐसी स्थितियां यहां है। झूठे वायदे किये जा रहे हैं। इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है कि मुख्यमंत्री अमेरिका में जाकर यह बोलते हैं कि यहां की सड़के वाशिंगटन से ज्यादा अच्छी है। आप सभी इसकी हकीकत से वाकिफ हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि यहां के पीएम तक जुमलेबाज है जिन्हें जनता पहचान चुकी है और अब वे नकारे जाने लगे हैं। आज अब भ्रष्टाचार अहम मुद्दा बन गया है।

कानून से ऊपर हो गये है भाजपाई

 दीपक बावरिया ने भाजपाईयों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये। कहा, भाजपा के सभी मंत्री और जिले के नेताओं के दिमाग में पावर भर गया है। ये खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। इसका हाल का उदाहरण कटनी के मंत्री संजय पाठक का है। इनके इशारे पर तोड़ फोड़ की गई। सभ्य समाज में ऐसा नहीं होता।

सीएम की ओर से संरक्षण

 दूसरे राज्य में मामला होता तो मंत्री को इस्तीफा देना पड़ता। लेकिन यहां सीएम की ओर से संरक्षण दिया जा रहा है। 15 साल से विकास थम गया है। दिग्विजय सरकार के समय में पैसों की कमी थी। पहले जो देश का बजट होता था वह आज एक नगर निगम का बजट है। अब जबकि पैसा पर्याप्त है फिर भी भाजपा सरकार विकास नहीं कर पा रही है। इसलिये विकास के मसले पर प्रदेश पिछड़ गया।

अपने दोष छिपाने दूसरों पर आक्षेप

 बावरिया ने कहा कि यह सरकार अपनी पावर का दुरुपयोग कर रही है। फिर अपने दोष छिपाने के लिये दूसरों पर आक्षेप लगाती है। टेलीकॉम घोटाले पर हो हल्ला मचाने वाली भाजपा सरकार तीन साल में एक भी व्यक्ति पर चार्ज तक नहीं लगा सकी। क्योंकि यह सब हुआ ही नहीं था। लेकिन भाजपा में सबसे बड़ी शुरुआत तो सीएम या मंत्री से होती है।

मसल मनी पावर से लड़ रहे चुनाव

 बावरिया ने कहा कि चित्रकूट में चुनाव भाजपा मसल और मनी पावर से लड़ रही है। इसके साथ ही सत्ता का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। अन्य दलों के लोगों को भाजपा में शामिल कराने पर उन्होंने कहा कि भाजपा का खुद का जनाधार खत्म हो गया है इसलिये दूसरे दलों के लोगों की खरीद फरोख्त हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...