Skip to main content

शिक्षा लोन के लिए विद्या लक्ष्मी पोर्टल सर्च करें, जुड़े हैं 42 बैंक


भोपाल। प्रदेश के हजारों छात्र जो उच्च शिक्षा के लोन के लिए परेशान होते हैं उनके लिए विद्यालक्ष्मी पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए लोन प्राप्त करने में आसानी होगी। लेकिन, सबसे बड़ी समस्या यह है कि छात्रों को इसकी जानकारी ही नहीं है इस कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पाते।
खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के छात्रों को इसका लाभ मिल सकता है। खास बात यह है कि इसमें 42 बैंक जुड़े हैं और 81 लोन स्कीम हैं। छात्र को यह पता चल जाएगा कि वह किस योजना के दायरे में आ सकता है। उसे यहां-वहां भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
छात्रों को पढ़ाई में लोन लेने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालायों को निर्देशित किया है कि वे अपने पोर्टल पर विद्या लक्ष्मी पोर्टल का लिंक जरूर दें ताकि छात्र आसानी से इसे खोल सकें।
गौरतलब है कि सभी विश्वविद्यालयों की अपनी वेबसाइट है जिसमें लगातार जानकारी अपडेट होती रहती है। अगर विद्या लक्ष्मी पोर्टल का लिंक इसमें दिया रहेगा तो छात्र सीधे इस पर पहुंच सकेंगे।
ये है विद्या लक्ष्मी पोर्टल
पढ़ाई के लिए लोन की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए विद्या लक्ष्मी पहला ऐसा पोर्टल है जिसमें उनकी विभिन्न् समस्याओं का समाधान किया गया है। इसे वित्त मंत्रालय की देखरेख में तैयार किया गया है। बैंक एसोसिएशन का भी इसमें सहयोग लिया गया है।
निम्न और मध्यम आय वर्ग के कई प्रतिभाशाली छात्र धन के अभाव में अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं। उन्हें कैसे फंड उपलब्ध हो सकता है इसकी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। शिक्षण संस्थानों के लिए भी यह पोर्टल उपयोगी है और वे अपने छात्रों को इसकी जानकारी दे सकते हैं।
विवि अनुदान आयोग के सचिव पीके ठाकुर ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को विवि के होम पेज पर विद्या लक्ष्मी पोर्टल का लिंक देने के लिए निर्देशित किया है ताकि उन्हें पता चल सके कि वे कैसे एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
ऐसे करेगा काम
सबसे पहले छात्र को स्वयं का पंजीयन करवाना होगा। इसके बाद सिंगल फार्म भरना होगा जिसमें उससे संबंधित जानकारी रहेगी। इसके बाद वह एक साथ अनेक बैंकों में इसके लिए आवेदन कर सकेगा। इसमें 42 बैंक रजिस्टर्ड हैं और 81 लोन स्कीम संचालित हैं।
पोर्टल - www.vidyalakshmi.co.in

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...