Skip to main content

छात्रसंघ चुनाव : टीआरएस कॉलेज में एनएसयूआई का कब्जा तो अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय एबीवीपी का


रीवा छात्र राजनीति के लिए सोमवार का दिन किसी इतिहास से कम नहीं था। जिले के सभी 22 कॉलेजों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और शाम साढ़े 5 बजे चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चंदने का दावा है कि 22 में से 20 कॉलेजों में उनके अध्यक्ष और पदाधिकारी चुने गए हैं। जबकि विद्यार्थी परिषद एपीएस विश्वविद्यालय और मॉडल साइंस कॉलेज तक सिमट कर रह गई है। इस संबंध में विद्यार्थी परिषद के जिलाध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।





कॉलेजों में सोमवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो 2 से तीन घंटे तक चली। जिले के २२ कॉलेजों में हुए छात्रसंघ चुनावों में पुलिस को भी भारी मशक्कत करना पड़ी। कई जगह पर छात्रों को खदेडऩा भी पड़ा। बिना आईकार्ड के छात्रों को कॉलेजों में एंट्री नहीं दी गई। सभी कॉलेजों में सुरक्षा बल तैनात रहा। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा। सोमवार को पहले कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। इसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सह-सचिव पद के लिए वोटिंग हुई। इससे पहले रविवार को एक ओर जहां कॉलेजों में पूरे दिन चुनाव को लेकर तैयारी चली। वहीं दूसरी ओर छात्र संगठनों द्वारा निॢवरोध चुने गए व मनोनीत कक्षा प्रतिनिधियों को अपने-अपने पाले में करने को लेकर दिनभर जोड़-तोड़ चलती रही।

1-अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने बाजी मारी। अध्यक्ष दीपाली शुक्ला, उपाध्यक्ष वेदवती तिवारी, सचिव रोहित सिंह, सह सचिव पूॢणमा पांडेय बनी 

2-टीआरएस कॉलेज में सभी पदों पर एनएसयूआई ने कब्जा जमाया। अध्यक्ष योगिता सिंह, उपाध्यक्ष- राजेश कुमार शुक्ला, सचिव अजित सिंह, सह सचिव रूचि पांडेय

 3-मॉडल साइंस कॉलेज में एबीवीपी जीती। अध्यक्ष आकांक्षा तिवारी, उपाध्यक्ष अखिलेश अहिरवार, सचिव     अंकित कुमार तिवारी, सह सचिव सोमी तिवारी

 4- न्यू साइंस में उपाध्यक्ष एबीवीपी व बाकी पदों पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया अध्यक्ष मधु शुक्ला, उपाध्यक्ष     प्रियंका सिंह, सचिव शिवानी त्रिपाठी, सहसचिव अभिषेक सिंह

 5-जीडीसी में अध्यक्ष एनएसयूआई, उपाध्यक्ष एबीवीपी व बाकी निर्दलीय अध्यक्ष उजैफा खान, उपाध्यक्ष साक्षी शुक्ला, सचिव रोली त्रिपाठी और सह सचिव श्रद्धा पांडेय 

6. हनुमना में सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हनुमना में अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवम केसरी, सचिव दिव्या केसरी, सह सचिव ज्ञान प्रसाद सोनी 

7. यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय सेमरिया में अध्यक्ष संध्या शुक्ला, उपाध्यक्ष साधना सिंह, सचिव कमलेश सिंह, सह सचिव पवन सिंह 

8. शासकीय महाविद्यालय गुढ़ में अध्यक्ष वसुधा चतुर्वेदी अध्यक्ष, अजीत सिंह उपाध्यक्ष, सचिव साक्षी सिंह, सह सचिव दिपांशु गुप्ता 

9. शास. महाविद्यालय देवतालाब में अध्यक्ष दीपिका पांडेय, उपाध्यक्ष अर्चना द्विवेदी, सविच अमित कुमार मिश्रा

सतना में कॉलेजवार रिजल्ट 

1 इंदिरा कन्या महाविद्यालय में एबीवीवी का कब्जा

2  महाविद्यालय रामनगर में एबीवीपी के अध्यक्ष अंकिता मिश्रा, उपाध्यक्ष दिप्ती गुप्ता, सचिव राजकिशोर सोनी

3 डिग्री कॉलेज में सभी पदों पर एबीवीपी का कब्जा अध्यक्ष शिखा तिवारी, उपाध्यक्ष सपना त्रिपाठी, सचिव       रजनिश कुमार द्विवेदी, सह सचिव अजय द्विवेदी 

4 स्वामी विवेकानंद कॉलेज मैहर में एनसयूआई का कब्जा अध्यक्ष- अंशु चौरसिया, उपाध्यक्ष संध्या लोधी, सचिव-यशवंत तिवारी, सह सचिव ममता चौरसिया

सीधी में कॉलेजवार रिजल्ट

 संजय गांधी कॉलेज में एबीवीपी का कब्जा।
अध्यक्ष- दीपा सिंह परिहार, उपाध्यक्ष सुनैना सिंह, सचिव-एकता पाठक, सह सचिव साक्षी सिंह
कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी पैनल के सभी पदाधिकारी निॢवरोध -अध्यक्ष- संजना शुक्ला, उपाध्यक्ष खुशबू गुप्ता, सचिव नीलम पांडेय, सह सचिव शालिनी सिंह चंदेल

सिंगरौली

 डिग्री कॉलेज में सभी पदों एनएसयूआई ने जमाया कब्जा अध्यक्ष पूजा कुमारी, उपाध्यक्ष ललिता साह, सचिव प्रशांत कुमार, सह सचिव में दीपक कुमार

  • झलकियां -सुबह 7 बजे से ही कॉलेजों के बाहर छात्रों की लंबी लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं थी।
  •  पुलिस ने अधिकांश कॉलेजों के बाहर मोर्चा संभाला और छात्र नेताओं को अंदर जाने से रोका। 
  • बिना आईकार्ड चेक करवाए कोई भी छात्र कॉलेजों में नहीं जा सका। 
  • 8 से 10 बजे के बीच मतदान हुआ और फिर काउंटिंग शुरू हो गई। 
  • 12 से 1 के बीच जीते हुए पदाधिकारी नामांकन भरने पहुंचे।
  • इसके बाद 5 बजे तक पदाधिकारियों के लिए वोटिंग हुई। 
  • फिर रिजल्ट के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए रीवा न्यूज़ मीडिया के Facebook पेज को लाइक करें




Comments

Popular posts from this blog

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

TRS MURDER : नितिन हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

रीवा पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भरत दुबे के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन प्रभारी अरुण सोनी के नेतृत्व में की कार्यवाही नितिन सिंह जघन्य हत्या कांड में एक नए आरोपी सत्यम तिवारी उर्फ सत्यम मोराई के नाम का खुलासा एवम गिरफ्तारी । आरोपी सत्यम ने ही दी थी मुख्य आरोपी वैभव सिंह को पिस्टल जिससे की गयी नितिन सिंह की हत्या ।घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल काले रंग की पल्सर 180 सी सी बरामद। घटना में शामिल और भी चेहरे हो सकते है बेनक़ाब ।आरोपी सत्यम तिवारी थाना विश्वविद्यालय का शातिर बदमाश।साइबर सेल प्रभारी उनि गौरव मिश्रा,थाना प्रभारी विश्वविद्यालय शिवपूजन मिश्रा,थाना प्रभारी बिछिया वीरेंद्र पवार एवं उनि रानू वर्मा का गिरफ्तारी में विशेष योगदान। गिरफ्तार आरोपी ने शहर के कई नामी कोरेक्स एवम शराब के ठिकाने तथा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों की दी है अहम जानकारी।उन ठिकानों पर दबिश जारी ।  ब्यूरो रिपोर्ट रीवा  ( Rituraj Dwivedi )