Skip to main content

कार में स्क्रेच आने पर चार ने मिलकर एक युवक को पीटा


कार में स्क्रेच आने के मामलू विवाद में गुस्साएं आरोपियों ने रविवार सुबह हनुमना थाना के खटखरी में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी बेदम पिटाई कर दीछ गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए परिजन एसजीएमएच लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संजय पाण्डेय निवासी खटखरी अपनी बाइक लेकर जा रहा थाछ अचानक बाइक अनियंत्रित होकर कार नज टकरा गई। जिससे कार में स्क्रेच आ जाने के कारण आरोपी अरूण पटेल, श्रीनिवास पटेल, पंचम पटेल और शंकर पटेल ने उनके साथ मारपीट कर दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं और घर के पास उनकी कार खड़ी थी। इसी बीच संजय अपनी बाइक लेकर जा रहा था। बाइक के टकरा जाने से कार में स्क्रेच आ गया और इस मामूली विवाद को लेकर चार की संख्या में रहे आरोपियों ने न सिर्फ प्राण घातक हमला किया बल्कि वह अपने आप को बचाने के लिए भागने लगा जहां उन्होंने दौड़ा-दौड़ाकर उसके साथ मारपीट किए हैं। डण्डा और पत्थर एवं घर से राड लेकर आरोपीगण पहुंचे और उसके सिर सहित शरीर के सभी हिस्सों में प्रहार किया है जिससे उसका शरीर काला पड़ गया है तो वहीं सिर में चोट लग जाने के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है और उसे रह-रह कर चक्कर आ रहा है। उन्होंने बताया कि घटना से पुलिस को भी अवगत कराया गया है लेकिन स्थिति बिगड़ने के कारण वे पहले इलाज के लिए घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।
नशेड़ी ने पिता-पुत्र के साथ की मारपीट
इसी तरह बैकुण्ठपुर थाना के बरहा गांव में एक नशेड़ी ने पिता पुत्र के साथ मारपीट करके उन्हें घायल कर दिया है। घायल रघुवंशशरण सोनी और उनका पुत्र चन्द्रमणि सोनी का आरोप है कि आरोपी प्रकाश नारायण तिवारी ने उनके साथ गाली-गलौज करके डण्डे से मारपीट किए हैं जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात वे पिता-पुत्र घर जा रहे थे। जहां आरोपी नशे की हालत में उन्हें रास्ते में मिला और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसा न देने पर पहले तो वह गाली-गलौज करके देख लेने की धमकी दे रहा था और फिर वह डण्डे से मारपीट किया है। घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंचे थे।
फोटो- 17- बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र में मारपीट से घायल पिता-पुत्र।
18- खटखरी में मारपीट से घायल को इलाज के लिए ले जाते परिजन।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...