Skip to main content

हरदा-खंडवा के बीच ट्रेन डि-रेल, दर्जनों ट्रनों में यात्री अटकें, मुंबई-दिल्ली रूट प्रभावित


मध्यप्रदेश के हरदा-खंडवा के बीच भिरंगी में मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। हादस सुबह 4 बजे का है। दर्जनों ट्रेनों स्टेशन-जंगल में अटकी।

खंडवा. मुंबई दिल्ली रेलवे रूट इटारसी खंडवा के बीच हरदा के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया। जिसके कारण इटारसी भुसावल ट्रेन रूट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। आपको बता दें ये हादसा तकड़े ४ बजे के आसपास हुआ है। हादसे के बाद से अप और डाउन ट्रेक की ट्रनों को रोक दिया गया है । बुधवार सुबह ४ बजे इटारसी और खंडवा के बीच हरदसा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर भिरंगी में एक कोयले से भरी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिसके कारण अप ट्रेक की ट्रेनों को तत्काल रोका गया। हादसे के सूचना मिलने पर भोपाल रेल मंडल से रेलवे अफसर-कर्मियों का दल रवाना हुआ। फिलहाल घटना क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। आपको बता दें इसी रूट पर दो महीने पहले सुरगांव बंजारी में भी मालगाड़ी बेपटरी हुई थी। जिसके बाद भी रेलवे सतर्क नहीं हुआ।

भोपाल मंडल के अफसर-कर्मी सुधार में लगे 

भोपाल रेल मंडल के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। जिसके बाद क्रेन के माध्यम से सुधार कार्य शुरू हुआ। आपको बता दें मालगाड़ी की बोगी में कायला भरा हुआ है। जिसे खाली कराने के बाद डिब्बे को क्रेन से उठाकर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं पटरियों को भी हादसे के बाद नुकसान हुआ है।


स्टेशन-जंगलों में ट्रेनों में यात्री फंसे 

 हादसे के कारण इटारसी-खंडवा-बुरहानपुर और भुसावल के बीच दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन स्टेशन और जंगलों में खड़ी है। क्योंकि हादसे के बाद अप और डाउन ट्रेक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एेसे में यात्री ट्रेनों में परेशान होते रहे। फिलहाल रेलवे अफसर ट्रेक के चालू होने को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

ये ट्रेनें खड़ी है स्टेशनों पर 

हादसे के बाद भुसावल से पंजाब मेल, पटना-पुणे सुपरफास्ट, नागपुर भुसावल सुपरफास्ट, झेलम एक्सप्रेक, जनता एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस,कोलकाता मेल,आदि अटके हुए हैं। वहीं तरह इटारसी और हरदा के बीच सचखंड एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, कर्नाटक सुपरफास्ट, सूरत-छपरा एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस कामायनी एक्सप्रेस सहित दर्जनभर ट्रेनों को खड़ा किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...