Skip to main content

डंके की चोट पर बता रहा हूं, मप्र में अमेरिका से क्या क्या अच्छा है: शिवराज सिंह


भोपाल। मप्र की सड़कों को अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी की सड़कों से बेहतर बताने वाले बयान पर सोशल मीडिया में ट्रोल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान अमेरिका से भोपाल लौट आए हैं। उन्होंने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि सिर्फ सड़क ही नहीं और भी बहुत कुछ अच्छा है। इंदौर की साफ-सफाई न्यूयॉर्क से ज्यादा अच्छी है। भोपाल की वीआईपी रोड वॉशिंगटन डीसी की सड़कों से अच्छी है। यहां महिलाओं को अमेरिका से ज्यादा सम्मान और आरक्षण मिलता है। यहां की मीडिया अमेरिका से ज्यादा स्वतंत्र है। तटस्थ व निष्पक्ष है। सरकार की बारह भी बजानी है तो ठाठ से बजाती है। 


अमेरिका यात्रा से रविवार को भोपाल लौटे मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूयॉर्क से ज्यादा साफ-सुथरा इंदौर है। भोपाल दूसरे नंबर है। यहां का तालाब और वीआईपी रोड दुनिया के खूबसूरत तालाबों व सड़कों में से एक है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद यह भी जोड़ा कि यह मैं बोल रहा हूं, जिसको लिखना है लिखे। डंके की चोट पर मैं यह कह रहा हूं। इससे पहले अपनी बात पर कायम रहते हुए उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन डीसी की 92 फीसदी सड़कें खराब हैं। उसकी तुलना में मप्र में हमने कई सड़कें अच्छी व विश्वस्तरीय बनाई हैं। इंदौर के एयरपोर्ट से सुपर कॉरीडोर होकर जाने वाली सड़क बेहद खूबसूरत है। 

गौरतलब है कि सड़कों को लेकर वॉशिंगटन में दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर खासा विवाद हुआ। लिहाजा भोपाल लौटते ही मुख्यमंत्री ने खास तौर पर सड़कों को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने अमेरिका फोटो भेज दी और कार्रवाई की मांग की। वे हर मामले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। यहां कोई नहीं सुन रहा, इसलिए अमेरिका तक पहुंच गए। गुलामी की मानसिकता वाली कांग्रेस ने भारत का सत्यानाश कर दिया। मैं तो अमेरिका मप्र की ब्रांडिंग के लिए ही गया था। कांग्रेस यदि मेरी विदेश यात्रा के बाद हुए निवेश पर श्वेत पत्र मांग रही है तो उसे भी जारी कर देंगे। अमेरिका से संबंधों पर उन्होंने कहा कि अब ये और प्रगाढ़ होंगे। 

महिलाओं की भी यहां ज्यादा तवज्जो 
सड़क और सफाई से तुलना करने के बाद मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण पर मप्र में ज्यादा काम हुआ है। उन्हें आरक्षण मिला हुआ। यह बात मैंने अमेरिका में कही कि आपके यहां महिला राष्ट्रपति बनते-बनते रह गई। अमेरिका का मीडिया भी एकतरफा चलता है, जबकि मप्र का तटस्थ व निष्पक्ष है। सरकार की बारह भी बजानी है तो ठाठ से बजाता है। 

इंदौर-रतलाम का नमकीन यूएसए भेजेंगे
इंदौर-रतलाम का नमकीन अमेरिका एक्सपोर्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए भोपाल-इंदौर में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू करने की कोशिश होगी। 

अमेरिका यात्रा से ये फायदा
अमेरिका में बने फ्रेंड्स ऑफ एमपी के लोग 3 जनवरी 2018 को इंदौर आएंगे। कॉन्क्लेव 4-5 जनवरी को होगा। जिसमें न्यूयार्क, न्यूजर्सी, हृयूस्टन, बोस्टन और कैलिफोर्निया के साथ-साथ लंदन, दुबई, सिंगापुर आदि में बसे लोग आएंगे। वहां के डॉक्टरों की टीम मप्र आने को तैयार है। वो स्मार्ट क्लासेस लेने के साथ ऑपरेशन करेंगे। अप्रैल में इंदौर आकर थेलेसीमिया पीड़ितों का इलाज करेंगे। बोनमेरो ट्रांसप्लांट की पहली सर्जरी होगी। इस पर सिर्फ 5 लाख खर्च आएगा।  प्रोक्टर एंड गैंबल इंदौर-भोपाल में डाटा सेंटर बनाएगी। मंडीदीप में स्थित इकाई में 400 करोड़ का और निवेश करेगी। कैम्ब्रिज एजुकेशन ने मप्र में स्किल सेंटर खोलने में रुचि दिखाई है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...