Skip to main content

MP के संविदा कर्मचारियों ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान


भोपाल। वर्षो से मप्र के शासकीय विभागों और उनकी परियोजनाओं में कार्य करने वाले प्रदेश के ढाई लाख संविदा कर्मचारियों ने नियमित किए जाने तथा हटाये गये संविदा कर्मचारियों की बहाली को लेकर 1 नवम्बर से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। चिनार पार्क में आज हुई संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ की बैठक में सभी विभागों के संविदा कर्मचारी संगठनों और कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मप्र संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि प्रदेश के सभी विभागों में कार्य करने वाले ढाई लाख संविदा कर्मचारियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि स्कूलों में 200 दिन कार्य करने वाले अतिथि शिक्षकों को नियमित पदों पर संविलयन करने के लिए सरकार ने नीति बना दी लेकिन विधिवत् चयन प्रक्रिया के माध्यम् से मेरीट के आधार पर आरक्षण रोस्टर का पालन कर दस से बीस सालों से विभागों में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को सरकार ने नियमितीकरण के लिए कोई नीति नहीं बनाई। 


वहीं सरकार ने सरंपचों के द्वारा नियुक्त गुरूजियों, पंचायत कर्मियों, शिक्षाकर्मियों, दैनिक वेतन भोगियों को नियमित कर दिया लेकिन नियमाअनुसार नियुक्त हुये संविदा कर्मचारियों का सरकार शोषण कर रही है जिससे प्रदेश के ढाई लाख संविदा कर्मचारियों अधिकारियों में आक्रोश है।जिसको लेकर प्रदेश के सभी विभागों में कार्य करने वाले ढाई लाख संविदा कर्मचारी अधिकारी 1 नवम्बर 2017 से चरणबद्ध आंदोलन करने जा रहे है। 

पहले चरण में संविदा कर्मचारी अधिकारी 1 नवम्बर 2017 से काली पट्टी बांधकर पूरे प्रदेश में कार्य करेंगें। काली पट्टी बांधकर ही सरकारी बैठकों में जायेंगें। 5 नवम्बर को राजधानी भोपाल में नियमितीकरण के लिए, हटाये गये संविदा कर्मचारियों की बहाली के लिए, समान कार्य समान वेतन के लिए धरना देंगें । 10 नवम्बर से 20 नवम्बर तक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रोजाना रोशनपुरा से मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा करके मुख्यमंत्री से मिलने के लिए निवेदन करेंगें और ज्ञापन सौंपेगें। 

उसके बाद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के अगले चरण की घोषणा करेंगें। बैठक मेें प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चंद्रेष सक्सेना, विजय देवलिया, देवेन्द्र उपाध्याय, अमर सिंह जाटव, लोकेन्द्र श्रीवास्तव, अमित कुलहार, अनुप पटेल, राहुल जैन, अवधेष दीक्षित, जी.एस. अहिरवार आदि कर्मचारी नेता उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...