Skip to main content

तालिबानी अधिकार चाहते हैं MP के शिक्षा मंत्री विजय शाह


भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह को भारत की कानूनी प्रक्रियाएं पसंद नहीं हैं। वो चाहते हैं कि उनके आरोपियों को क्या सजा देनी है, इसका अधिकार उन्हे ही दे दिया जाए। पुलिस आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश करने के बजाए मंत्रीजी के सुपुर्द कर दे। मंत्रीजी सुनवाई करेंगे और वो ही सजाएं भी दे देंगे। मामला पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक गंदे डांस के वीडियो का है जिसमें किसी दूसरे नेता को विजय शाह बता दिया गया था। 


इस मामले में विजय शाह ने एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी कीं। लगभग उन सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस तरह के मामलों में कानूनी प्रक्रिया है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मुचलके पर रिहा कर दिया जाता है और मामला न्यायालय में पेश किया जाता है ताकि सजाएं तय की जा सकें। मप्र पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ अपना काम कर रही है परंतु मंत्रीजी इससे संतुष्ट नहीं हैं। 

प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों के चौदह समूहों की सोमवार को मंत्रालय में बैठक हुई। इसमें आतंकवाद मुक्त मध्यप्रदेश और आंतरिक सुरक्षा को लेकर समिति जब अपना प्रस्तुतिकरण दे रही थी तब स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा कि सोशल मीडिया में किसी विधायक का डांस वाला वीडियो मेरे नाम से डालकर मुझे बदनाम कर दिया। इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसा करने वाले को पकड़ा और फिर 75 हजार रुपए के मुचलके पर छोड़ भी दिया। 

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समझाया कि पुलिस ने कार्रवाई की तभी तो गिरफ्तारियां हुईं और मुचलके पर छोड़ा गया। इस पर शाह ने कहा कि आप तो उन्हें मेरे हवाले कर दो। मैं ठीक करता हूं। राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने भी चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि इन्हें छूट दे दो। ये गिरफ्तार भी कर लेंगे और निपटारा भी कर लेंगे। कुल मिलाकर मंत्रीजी चाहते हैं कि आरोपियों को फरियादी के हवाले कर दिया जाए। वो खुद तय करेंगे किसे क्या सजा देनी है। कानूनी प्रक्रिया के तहत जो कार्रवाई हो रही है, उसमें उन्हे भरोसा नहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...