Skip to main content

दत्त जयंती: गुरु के सम्मान का पर्व 3 दिसम्बर


गुरु ब्रम्हा गुरु विष्णु गुरु देव महेश्वर, गुरु साक्षात परब्रम्हा तस्मै श्री गूरूवे नमह। ये पंक्तियां गुरु के महत्व को बताने के लिये पर्याप्त है। अगहन पूर्णिमा को दत्तात्रेय पजयंती के रूप मे मनाया जाता है। इस दिन ब्रम्हा विष्णु और शिव ने चंद्र, दुर्वासा और दत्त के रूप जन्म लिया था भगवान विष्णु ने दत्त के रूप मे जन्म लिया था। ब्रम्हा ने चंद्र तथा शिव ने दुर्वासा के रूप मे अवतार लिया था। बाद मे ये दोनो अवतार दत्तरुप मे समाहित हो गये थे। इसीलिये इसे दत्तात्रेय अवतार कहा जाता है।


दत्तात्रेय अवतार
भगवान दत्तात्रेय आदि गुरु-महामुनि अत्रि की पत्नी तथा परमसती अनुसुइया के सतीत्व की परीक्षा के लिये ब्रम्हा विष्णु तथा शिव ने सन्यासी का वेष धारण किया तथा उनसे नग्न होकर भिक्षा देने को कहा। मां अनुसुइया ने अपने पतिव्रता धर्म के बल पर उन तीनों को बालक बनाकर दूध पिलाया। तीनो देवों ने सती अनुसुइया के गर्भ से जन्म लेने के वचन देने के बाद शिव ने दुर्वासा, विष्णु ने दत्त तथा ब्रम्हा ने चंद्र के रूप मे जन्म लिया। बाद मे दुर्वासा तथा चंद्र ने अपना अंश स्वरूप दत्तात्रेय के साथ कर दिया। 

परमयोगी तथा आदि गुरु
भगवान दत्तात्रेय परमयोगी तथा आदि गुरु है। नवनाथ तथा 84 सिद्धों के ये गुरु हैं। सभी गुरुओं के ये गुरु है। दक्षिण भारत तथा महाराष्ट्र मे इनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है। इनकी पूजा से जातक ज्ञान, भोग तथा मुक्ति पाता है। गुरु पूर्णिमा को इनकी विशेष पूजा की जाती है। लोग श्रीफल तथा भजन पूजन दक्षिणा से अपने गुरु की पूजा करते है।  

कलयुग मे भगवान दत्त के अवतार
भगवान दत्तात्रेय ने अपना पहला अवतार आंध्रप्रदेश के पीठपुरम मे श्रीपाद वल्लभ के रूप मे लिया था। यह अल्पायु अवतार था। मां के द्वारा अपने पुत्र को नमन करने के कारण इस अवतार कार्य को अल्पायु मे ही समाप्त करना पड़ा। दत्त महाराज का दूसरा अवतार नरसिंह सरस्वती के रुप मे महाराष्ट्र के कारंजा ग्राम मे हुआ। इन्होने पूरे भारतवर्ष मे भ्रमण किया तथा कर्नाटक के गाणगापुर ग्राम को अपना लीलास्थल बनाया। फ़िर यहीं अपनी पादुकाऐं अपने भक्तों के लिये इस स्थान में साक्षात अपने स्वरूप मे स्थापित कर उन्होने अपना अवतार कार्य पूर्ण किया। आज भी इस स्थान मे उनकी निर्गुण पादुका की पूजा होती है तथा यह स्थान दत्त भक्तों के लिये परम पवित्र तीर्थ स्थल है। 

माणिकप्रभु दत्तभगवान के तीसरे अवतार हुए ये कर्नाटक के हुमणाबाद स्थान मे इनका जन्म हुआ था। ये दत्त महाराज का शाही अवतार था। महाराष्ट्र के अक्कलकोट स्थान मे स्वामी समर्थ के रूप मे दत्त महाराज ने चौथा अवतार लिया। दत्त महाराज का यह स्वरूप आज भी दत्त भक्तों को निर्भयता व प्रेरणा देता है। इसके बाद शिरडी के साइँ बाबा मे दत्त महाराज के पांचवे अवतार के रूप मे जन्म लिया। यह जगतप्रसिद्घ व अत्यंत लोकप्रिय अवतार हुआ। 

आज भी भक्तों से मिलने आते हैं
आज भी दत्त महराज अपने भक्तों का कल्याण करने के लिये अपने भक्तों के यहां भिक्षुक के रूप मे आते हैं। वे किसी भी रूप मे आ सकते हैं। मुस्लिम फकीर, ओघड, संन्यासी आदि वे अपने भक्तों से अन्नदान की याचना करते है तथा बदले मे उन्हे समृद्धि का आशीर्वाद देते है।

नवग्रह मे गुरु
आकाश मंडल के नवग्रह मे देव गुरु व्रहस्पती की महिमा सबसे अलग है ये देवों के गुरु है इन्द्र अर्थात देवों के राजा इनकी सलाह से ही अपना शासन व सुख का भोग करते है। जीवन मे सुख शान्तिपूर्ण भोग करने है तो कुंडली मे गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी होनी चाहिये। गुरु ग्रह को ज्ञान, कृपा, पुत्र, धन तथा समस्त प्रकार की वृद्धि का कारक माना गया है। कुंडली मे भाग्य भाव, मोक्ष तथा धनु राशि तथा मीन राशि का स्वामी गुरु ग्रह को माना गय़ा है। इनका रंग पीला, अंक 3 तथा दिन गुरुवार माना जाता है। जो भी व्यक्ति गुरु की सेवा करता है उसे उन्नति मान सम्मान तथा ऊंची स्थिति प्राप्त होती है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...