Skip to main content

स्व-सहायता समूह बनाएंगे स्कूली बच्चों के यूनिफार्म


तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने गोविंदपुरा आईटीआई में अपेरल ट्रेनिंग एण्ड डिजाइन सेंटर (एटीडीसी) का लोकार्पण किया। सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों से गारमेंट इण्डस्ट्रीज के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंटर में स्थापित टेक्सटाइल लैब में इस बात का भी परीक्षण होगा कि किस कपड़े से चर्म रोग हो सकता है। इसके साथ ही कपड़ों के रंगों के अन्य ईकोफ्रेण्डली टेस्ट भी होते हैं।


श्री जोशी ने कहा कि सेंटर में मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन और कौशल्या योजना के प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को सहज भाषा में सिखाएं। श्री जोशी ने कहा कि क्वालिटी में सुधार और कम लागत के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि ट्रेनिंग के बाद स्व-सहायता समूह बना लें। अगले वर्ष स्कूल के बच्चों के लगभग 60 से 70 लाख ड्रेस स्व-सहायता समूह के माध्यम से बनवाए जाएंगे। इसमें आपको बेहतर रोजगार मिल सकता है। उन्होंने बताय कि मुद्रा बैंक योजना में 50 हजार रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है। इस योजना का लाभ लेकर स्व-रोजगार शुरू कर सकते हैं। श्री जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

7 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
एटीडीसी की विभिन्न शाखाओं में लगभग 10 हजार युवाओं को रेडीमेड कपड़े से संबंधित प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इनमें से लगभग 7 हजार युवाओं को विभिन्न रेडीमेड कपड़ा कम्पनियों में रोजगार मिलेगा। शेष स्व-रोजगार के माध्यम से दूसरों को भी रोजगार देंगे।

एटीडीसी में बैचलर डिग्री कोर्स तीन वर्ष, डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष और सर्टिफिकेट कोर्स 6 माह का होगा। इनमें अपेरल मेन्युफेक्चरिंग टेक्नालॉजी, फैशन डिजाइन, अपेरल पेटर्न मेकिंग, क्वालिटी कंट्रोल और मशीन एम्ब्रायडरी ऑपरेटर कोर्स करवाए जाएंगे।

कार्यक्रम में एटीडीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हरि कपूर, उपाध्यक्ष श्री जी.एस. मदान और सीईओ डॉ. डारली कोसी ने एटीडीसी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...