Skip to main content

पुलिस ने तुड़वाया आप का अनशन, अधिवक्ताओं का पंडाल हटाया



जिला सत्र न्यायालय गेट और कमिश्नर कार्यालय के बीच 10 मीटर के अंतराल में दो धरना आन्दोलन पिछले कई दिनों से चल रहा था। न्यायालय गेट पर अधिवक्ता विजय मिश्रा 38 दिनों से अपना धरना आन्दोलन कर रहे हैं तो वहीं कमिश्नर कार्यालय गेट के सामने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी गौरव वर्मा एवं मान बहादुर पटेल लगभग एक सप्ताह से भूख हड़ताल करके आप के प्रदेश संयोजक की रिहाई की मांग कर रहे थे। दोनों अनशनकारियों के का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण जहां मान बहादुर पटेल को पूर्व में अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो वहीं मंगलवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी अरूण सोनी धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने गौरव वर्मा के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट के चलते उन्हें धरना स्थल से अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि अनशनकारी को चक्कर आ रहा था और उसका ब्लड प्रेसर भी कम हो गया था जिसके चलते वह अनशन स्थल पर न सिर्फ सुस्त पड़ा हुआ था बल्कि उसे तरह-तरह की समस्या भी आ रही थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। दोनों अनशनकारियों को धरना स्थल से हटाए जाने के बाद कश्मिनर कार्यालय गेट के सामने लगी हुई तम्बू को हटा लिया गया है। वहीं आप नेताओं ने कमिश्नर को एक ज्ञापन पत्र महामहीम राज्यपाल के नाम सौंपा है जिसमें आप नेता आलोक के रिहाई की मांग की गई है।



न्यायालय गेट से हटाया गया पंडाल
वहीं न्यायालय गेट पर अधिवक्ता विजय मिश्रा और सहयोगी अधिवक्ताओं द्वारा रात-दिन का धरना आन्दोलन किया जा रहा है। अधिवक्ता विजय मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के द्वारा लगा हुआ पंडाल हटवा दिया गया है। अब उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर क्या वजह है कि एक तरफ अधिवक्ता संघ न्यायालय स्थानांतरण का विरोध करते हुए आन्दोलन की बात कह रहे हैं तो दूसरी तरह धरना स्थल से पंडाल हटाकर धरना आन्दोलन में व्यवधान डाला गया है। हालांकि उनका कहना था कि वे अपने अन्य अधिवक्ताओं से चर्चा करने के बाद अपनी अगली रणनीति तय करेंगे। इसके पूर्व तक उनका न्यायालय गेट में धरना आन्दोलन जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...