Skip to main content

11 माह बाद गिरफ्तार, 7 लाख लोगों से ठगी का है आरोप इस महिला पर


पुणे/महाराष्ट्र। 7 लाख लोगों से 3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपी ANUBHAV MITTAL की वाइफ और नोएडा की फ्रॉड कंपनी ABLAZE INFO SOLUTIONS PRIVATE LIMITED की फरार DIRECTOR आयुषी अग्रवाल मित्तल (AYUSHI AGARWAL MITTAL) को पुणे से पकड़ा गया है। आरोप है कि दंपत्ति ने SOCIALTRADE.BIZ के नाम से एक बेवसाइट बनाई और लोगों के साथ ठगी की। आयुषी को यूपी एसटीएफ, पुणे पुलिस और एसआईटी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पुणे से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर होने की वजह से उसे बुधवार को गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 


नोएडा के सेक्टर-63 एफ-471 में चलने वाली एब्लेज कंपनी पर आरोप है कि उसने इंटरनेट पर फर्जी विज्ञापन लिंक लाइक कराने के बहाने लगभग सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट के प्रभारी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि केस के खुलासे के बाद से ही आयुषी की तलाश थी। 

एसटीएफ टीम ने कानपुर स्थित उसके मायके, गाजियाबाद स्थित उसके घर, हापुड़ स्थित उसकी ससुराल समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आयुषी ने कुछ मामलों में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। हालांकि, इंदिरापुरम गाजियाबाद के एक मामले में आयुषी ने स्टे नहीं लिया था। उसी केस में आयुषी को मंगलवार को कोंडवा की साईं गंगा सोसाइटी के बी ब्लॉक, फ्लैट नंबर 308 से अरेस्ट किया गया है।

दो साल पहले हुई थी अनुभव-आयुषी की शादी
आयुषी और उनके रिलेटिव के फेसबुक अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक, अनुभव और आयुषी की शादी दिसंबर 2015 में हुई थी। यूपी के हापुड़ के पिलखुआ कस्बे के किशनगंज के रहने वाले अनुभव ने साल 2011 में ग्रेटर नोएडा के एक संस्थान से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया था। इसके बाद उसने नोएडा के सेक्टर-63 में ablaze info solutions के नाम से एक कंपनी खोली। 2012 से लेकर 2015 के बीच करीब पांच लाख रुपए लगाकर उसने काम शुरू किया। इसके बाद अगस्त 2015 में अनुभव ने socialtrade.biz के नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया था। शादी के बाद अनुभव ने पिता की जगह पत्नी को कंपनी में निदेशक बना दिया था।

दादा की किराना स्टोर तो पिता की थी इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान
हापुड़ के पिलखुवा के मिडल क्लास फैमिली के मुखिया वेदप्रकाश मित्तल की परचून की दुकान है। उनके बेटे सुनील मित्तल ने इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान खोल ली। सुनील के दो बेटे और एक बेटी हैं, जिसमें अनुभव बड़ा बेटा है। अनुभव ने अपनी स्कूलिंग और इंटर तक की पढ़ाई पिलखुवा से ही की है। इंटर के बाद उसने कम्प्यूटर क्लास लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने पिलखुवा में ही कम्प्यूटर का काम करना शुरू कर दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब वेदप्रकाश मित्तल यानी अनुभव के दादा ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...