Skip to main content

अंतत: रेलवे ने 9 गांवों की जमीन बिक्री पर लगाई रोक


सतना | रेलवे विभाग से पन्ना-सतना रेल लाइन के विस्तारीकरण का प्लान लीक होने से रघुराजनगर तहसील के 9 गांवों में शुरू ही जमीनों की खरीदी-बिक्री पर अंतत: रोक लग गई। हालांकि इस मामले में तीन दिन पहले जिला प्रशासन के भू-अर्जन शाखा  की भूमिका संदिग्ध है। तीन दिन पहले रेलवे अभियंता भोपाल द्वारा रघुराजगर तहसील के 9 गांवों की जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाए जाने का पत्र जिला प्रशासन के पास पहुंचा था लेकिन जमीनों की खरीदी-बिकी रोके जाने का पत्र रजिस्ट्री एवं स्टाम्प ड्यूटी विभाग में नहीं  पहुंचा जबकि इसी कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के नीचे कार्यालय है।
इधर रजिस्ट्री एवं स्टाम्प विभाग में भू-माफिया पहले के मुकाबले और तेजी से सक्रिय हो गए हैं। जमीन के बदले रेलवे में नौकरी लालच देकर छोटे-छोटे भूखंड की बाजार से पांच गुना महंगे दामों में रजिस्ट्री कराए जाने का खेल जारी रखे हुए हैं। सूत्रों की माने तो 13 दिनों के अंदर रघुराजगर नगर तहसील के चिन्हित गांवों में करीब 9 सौ से अधिक भूखंडों की रजिस्ट्रियां हुई हैं।
रघुराजनगर तहसील के 9 गांवों में रेलवे में नौकरी दिए जाने का लालच देकर जमीन बेचने का मामला सबसे पहले स्टार समाचार ने प्रकाशित किया था। इसके बाद रेलवे विभाग के मुख्य अभियंता ने मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से तलब की। मामला सही मिलने पर रेल प्रबंधन ने जमीनों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाए जाने का आदेश जारी किया है।
जितने होंगे जमीन के मालिक सभी को देनी पड़ेगी नौकरी
सूत्रों के मुताबिक करीब 15 दिन पहले कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के उप पंजीयक कार्यालय में एकाएक रघुराजनगर तहसील के बगहा, मझगवां, करही हरमल्ला, करही कोठार, गिदुरी, करही पवाई, देवरा और सरिसताल गांवों की जमीनों की बिक्री में  तेजी आ गई। यह अफवाह फैलाई गई कि सतना-पन्ना रेलवे लाइन का विस्तारीकरण किया जाना है। रेलवे जमीन का फिर से अधिग्रहण करेगा। अधिग्रहित की गई जमीन के बदले चार गुना मुआवजा के साथ रेलवे में नौकरी मिलेगी। फिर क्या था इस अफवाह के फैलने के बाद इन सभी गांवों की जमीनों के भाव आसमान को छू गए। जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के लिए इस कदर एक छोटी जमीन लिए जाने की होड़ मची की 100 रुपए वर्गफिट के भाव पांच सौ रुपए पहुंच गए।
इस मामले को स्टार समाचार ने 19 दिसंबर के अंक में अफवाह में सवार होकर आई रजिस्ट्रियों की बाढ़ के नाम से समाचार का प्रकाशन किया गया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर रेलवे अफसरों ने सतना-पन्ना रेल लाइन के लिए आरक्षित दोनों तरफ की सीमा में जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाए जाने के लिए प्रशासन से मिले लेकिन बात नहीं बनी। इस संबंध में भोपाल मुख्यालय अवगत कराया गया जहां से पत्र जारी किया गया कि रघुराजनगर तहसील के 9 गांवों में जमीनों के खरीद-फरोख्त पर रोक लगाए जाने का आदेश जारी किया।
प्लान हुआ लीक बढ़े जमीन के हिस्सेदार
सतना-पन्ना रेलवे लाइन के विस्तारीकरण की योजना आखिर रेलवे विभाग के लीक होने के साथ ही रघुराजनगर तहसील के 9 गांवों में भू माफिया सक्रिय हो गए। सतना-पन्ना रेलवे लाइन के लिए चिन्हित दोनों तरफ की जमीन का भूमाफिया ने सौदा कर लिया। रेलवे के प्रावधानों के मुताबिक रेलवे के द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली जमीन के बदले रेलवे में नौकरी मिलेगी। इसी का फायदा उठाते हुए पांच सौ से अधिक वर्गफिट के भाव जमीन बेचने का काम शुरू हुआ। सवाल यह उठ रहा कि जमीन का मुआवजा तो मिलेगा लेकिन जमीन के जितने अधिक मालिक होंगे सभी को रेलवे को नौकरी देनी होगी। रेलवे द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों को बहुत ही गोपीनय रखा जाता है लेकिन यहां पर एसा नहीं हुआ। विस्तारीकरण की योजना लीक हो गई।
रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन के बदले क्या मिलेगा इसके प्रावधान पहले से तय हैं। रघुराजनगर तहसील के 9 गांवों की जमीन की खरीदी-बिक्री पर  रेलवे से प्रस्ताव मिलने के बाद ही रोक लगाई जा सकती है। कुछ दिन पहले मिले पत्र के मुताबिक रोक लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। 
मुकेश शुक्ला, कलेक्टर 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...