सतना। विंध्य चेंबर्स एंड कॉमर्स ऑफ इंडस्ट्रीज के द्वारा सतना के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित 11 दिन के व्यापार मेले में प्रतिदिन नए इवेंट्स देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को यहां सौंदर्य प्रतियोगिता के तौर पर मिस, मिस्टर और मिसेज सतना का चुनाव जॉन हेल्थ क्लब के द्वारा किया जाएगा। बॉडी बिल्डिंग के इस शो के अलावा इंदौर का मशहूर डांस ग्रुप भी संध्या समय में मेला में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।
शनिवार को विन्ध्य व्यापार मेले के प्रागंण में केन्द्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री डॉ़. वीरेन्द्र कुमार पहुंच रहे हैं। यहां उनके मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके पहले गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में आरिफ लतीफ और उनकी टीम ने शानदार कव्वाली कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मेला परिसर में विशेष रूप से स्टेट टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर केएन मीणा, असिस्टेंट कमिश्नर उमेश त्रिपाठी, शीतल मिश्रा, रेल्वे एरिया आफीसर मृत्युंजय कुमार, रेलवे टीआई प्रदीप अवस्थी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नारायण गौतम भी पहुंचे। इनके द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर के किया।

Comments
Post a Comment