Skip to main content

48 के इंजीनियर ने 28 की युवती से की थी शादी, वो देवर के साथ सोने लगी


पटना। बिहार में इंजीनियर कृष्ण मोहन तिवारी दूसरी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। 48 साल के सिविल इंजीनियर ने 28 साल की युवती को चुना और शादी कर ली परंतु उम्रदराज और काम में व्यस्त इंजीनियर की बेरुखी ने उसकी पत्नी को बहका दिया। वो घर में ही उपलब्ध हमउम्र देवर के साथ रात बिताने लगी। पति को पता चला तो विवाद शुरू हुआ। जिसक अंत इंजीनियर की मौत के साथ हुआ। प्रेमी युगल अब सलाखों के पीछे है। 

इंजीनियर ने सबकुछ देख लिया था
मामले की जानकारी देते एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक इंजीनियर के चचेरे भाई सतीश कुमार तिवारी का इंजीनियर की पत्नी खुशबू तिवारी के साथ पिछले कई वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था। कई बार इस बात का विरोध किया गया और एक दिन इंजीनियर ने अपनी पत्नी को अपने भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया जिसके बाद विवाद आगे बढ़ा। पत्नी उसे छोड़ कर अपने प्रेमी देवर के साथ अलग दुनिया बसाने की फिराक में लगी हुई थी।

नई जिंदगी और बीमा रकम बनी हत्या का कारण
इसी बीच उसे पता चला कि इंजीनियर का 50 लाख का बीमा भी था, जिसको हड़पने को लेकर इंजीनियर की पत्नी खुशबू तिवारी अपने प्रेमी सतीश कुमार तिवारी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और 4 लोगों के साथ मिलकर गोली मारकर इंजीनियर की दर्दनाक हत्या कर दी गई। इस मामले में कोल्हुआ गांव के सतीश कुमार तिवारी और अजीत कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

देवर का क्रिमिनल रिकॉर्ड
मामले में अभी भी दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ इंजीनियर का चचेरा भाई सतीश कुमार तिवारी पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का था और उसके ऊपर छपरा के नगर थाना में एक बच्चे की फिरौती के लिए अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

इंजीनियर पति छुट्टी मनाने आया था
आपको बताते चलें कि बेंगलुरु में इंजीनियरिंग का काम करने वाले कृष्ण मोहन तिवारी छुट्टी मनाने के लिए अपने घर पहुंचे थे और शाम को किसी दोस्त से मिलने के लिए घर से बाहर निकले तभी बीच चौराहे पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दोनों की उम्र में था 20 साल का डिफरेंस
पूरी घटना को अंजाम प्लानिंग के साथ दिया गया। जिसमें सतीश कुमार तिवारी और अजित कुमार तिवारी अन्य दो अपराधियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक इंजीनियर कृष्ण मोहन तिवारी बेंगलुरु में सिविल इंजीनियर था और खुशबू तिवारी उसकी दूसरी पत्नी थी मृतक इंजीनियर की उम्र 48 वर्ष तो खुशबू की उम्र 28 वर्ष थी और वह शादी के बाद से ही अपने पति से ना खुश थी और अपने चचेरे देवर के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ी थी।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...