छतरपुर। पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना ने भगवां थाना में पदस्थ एक सिपाही अवधेश यादव को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अवधेश को 11 अप्रैल 2016 को पीटीएस रीवा में आरक्षक क्रैश कोर्स परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा गया था।
जानकारी के मुताबिक अवधेश के विरूद्ध दो वर्षों तक विभागीय जांच चली जिसमें बिजावर एसडीओपी एससी दोहरे ने जांच कर सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। तदोपरांत यह मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा।
पुलिस अधीक्षक ने अवधेश यादव को बचाव का समय देकर बचाव अभ्यावेदन मांगा जिसे आरोपी आरक्षक नहीं दे सका इसलिए एसपी विनीत खन्ना ने अवधेश यादव को अनुशासनहीनता एवं शासकीय सेवा में कदाचरण के आरोप सिद्ध होने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Comments
Post a Comment