Skip to main content

आॅटो चालकों की मनमानी की शिकायत लेकर पहुंची छात्राएं


रीवा | कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीके पाण्डेय ने 75 आवेदन पत्रो में सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण करें। आम जनता को उनके द्वारा मांगी गयी सेवाएं समय सीमा में उपलब्ध करायें।
जनसुनवाई के आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी नियमित रूप से प्रस्तुत करें। आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी आॅनलाइन भी दर्ज करें। जनसुनवाई में भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण तथा उपचार सहायता सहित विभिन्न आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में रीवा शहर तथा आसपास के गांव से पढ़ाई के लिए रीवा आने वाली 50 से अधिक छात्राएं पहुंची। उन्होंने अपर कलेक्टर से आॅटो चालकों द्वारा मनमानी किराया वसूली तथा दुर्व्यवहार करने एवं गन्तव्य से पहले ही आॅटो से जबरन उतार देने की शिकायतें की। अपर कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी तथा प्रभारी अधिकारी यातायात को तत्काल मामले की जांच कर दोषी आटो चालकों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में राजबहोर दुबे ने भूमि के अखिलेख में सुधार के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी को कार्यवाही के निर्देश दिये। इन्द्रकली चौधरी निवासी रीवा ने अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की व्यवस्था करने तथा नलिनी मिश्रा महाजन टोला रीवा ने उनके मकान से अवैध कब्जा हटाने का आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में सेवानिवृत्त कर्मचारी रामकृष्ण वर्मा ने दो वर्ष से लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने प्राचार्य ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय को एक सप्ताह में पेंशन प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिये। जितेन्द्र रजत निवासी मडवा ने भू-अर्जन का मुआवजा देने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को उचित कार्यवाही के निर्देश दिये। राममिलन नामदेव निवासी बुसौल ने शौचालय निर्माण की राशि के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिरमौर को राशि भुगतान के निर्देश दिये।
कमलादेवी निवासी गोदखुर्द निवासी त्योंथर ने विभिन्न आवेदकों के साथ वन भूमि का पट्टा देने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने वन मण्डलाधिकारी को वन अधिकार नियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिये। संतोष कुशवाहा तथा संतोष बहेलिया ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम तथा सहायक संचालक उद्यान को परीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिये। होरीलाल बसोर निवासी पहाड़ी ने प्रधानमंत्री आवास की राशि के लिए आवेदन दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...